इंडिगो फ्लाइट में हंगामा: घंटों तक रनवे पर फंसे 200 से अधिक यात्री, उड़ान के लिए क्यों करना पड़ा लंबा इंतजार?
चेन्नई से सिंगापुर जाने वाली इंडिगो फ्लाइट में तकनीकी खराबी और क्रू बदलाव के कारण 200 से ज्यादा यात्री घंटों फंसे रहे। एयर कंडीशनिंग बार-बार बंद-चालू होने से यात्री परेशान हुए और स्टाफ से बहस हुई। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है, जिसमें यात्रियों का गुस्सा साफ देखने को मिल रहा है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
चेन्नई से सिंगापुर जाने वाली इंडिगो फ्लाइट में मंगलवार को सवार यात्रियों की यात्रा खराब अनुभव में बदल गई। तकनीकी खराबी और क्रू बदलाव के कारण फ्लाइट कई घंटे लेट रही, जिससे 200 से ज्यादा लोग बिना ठीक से वेंटिलेशन और भोजन के फंसे रहे। घबराए यात्रियों और एयरलाइन स्टाफ के बीच बहस का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। मंगलवार को हुई इस घटना से जुड़े वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो गए, जिसके बाद बुधवार को विमानन कंपनी यात्रियों को हुई असुविधा के लिए खेद जताया।
वायरल वीडियो में विमान में सवार यात्री चालक दल से उड़ान में देरी का कारण पूछते हुए दिखाई दे रहे हैं। एक यात्री को यह कहते हुए सुना जा सकता है, एयर कंडीशनिंग बार-बार चालू-बंद हो रही है, जिससे सांस लेना मुश्किल हो रहा है। आप लोग बस हमारी बात धैर्यपूर्वक सुन रहे हैं और अब समस्या सुलझाने के बजाय एक पुलिसकर्मी को बुला लाए हैं।
एविएशन तमिलनाडु नामक एक सोशल मीडिया हैंडल ने लगभग एक मिनट का यह वीडियो अपने अकाउंट पर साझा किया और दावा किया कि 200 से अधिक यात्री उड़ान के अंदर उचित वेंटिलेशन और भोजन के बिना चार घंटे से अधिक समय तक फंसे रहे।
ये भी पढ़ें:- आयरन बीम, ब्रह्मोस से तेज मिसाइल और ट्रेड डील: इस्राइल से क्या हासिल कर सकता है भारत, PM का दौरा कितना अहम?
एक यात्री बोला- हम सांस नहीं ले पा रहे
वायरल वीडियो में साफ-साफ देखा गया कि एक यात्री ने कहा कि एयर कंडीशनिंग बार-बार बंद-चालू हो रही थी, हम सांस नहीं ले पा रहे थे। आप हमारी सुन रहे थे लेकिन अब पुलिस बुला दी। वहीं दूसरे यात्री ने कहा कि हम कितने समय से इंतजार कर रहे हैं, हम इतनी देर नहीं बैठ सकते।
विमान में सवाल थे 200 से ज्यादा लोग
सोशल मीडिया पर शेयर किए गए एक वीडियो और यात्रियों की पोस्ट के अनुसार, फ्लाइट में 200 से ज्यादा लोग चार घंटे से अधिक समय तक बिना उचित वेंटिलेशन और भोजन के फंसे रहे। इसके साथ ही मगेश्वरन एलुमलाई नामक एक यात्री ने इसपर लिखा कि 7 बजे से हमारी फ्लाइट लेट हो रही है, किसी को पता नहीं कि क्यों। थोड़ी जानकारी तो दें।
ये भी पढ़ें:- क्या है हेक्सागॉन अलायंस: भारत को क्यों इसका हिस्सा बनाना चाहता है इस्राइल, पश्चिम एशिया के लिए क्या है मकसद?
इंडिगो की प्रतिक्रिया
वहीं इस मामले में इंडिगो के एक प्रवक्ता ने बताया कि फ्लाइट को मिनर तकनीकी खराबी के कारण वापस खड़ा करना पड़ा। इस दौरान कोकपिट क्रू की ड्यूटी समय सीमा पूरी हो गई, जिससे क्रू को बदलना पड़ा और फ्लाइट और भी लेट हो गई। प्रवक्ता ने कहा कि उन्होंने यात्रियों को रिफ्रेशमेंट देने और समय-समय पर जानकारी साझा करके असुविधा कम करने की कोशिश की। सूत्रों के अनुसार, फ्लाइट अंततः चेन्नई से लगभग दोपहर 1 बजे रवाना हुई।
मुंबई में 45 मिनट रनवे पर खड़ी रही एअर इंडिया की उड़ान
उधर, मुंबई में बुधवार को नई दिल्ली जाने वाली एअर इंडिया की एक उड़ान रनवे पर 45 मिनट तक खड़ी रही। सूत्रों ने बताया कि उड़ान संख्या एआई 1851 को दोपहर बाद 3.25 बजे प्रस्थान करना था, लेकिन अज्ञात कारणों से यह उड़ान नहीं भर सकी।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.