फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Singapore Airlines to start pre Corona flights in India read big news

Big News: भारत में कोरोना पूर्व की उड़ानें शुरू करेगा सिंगापुर एयरलाइंस, स्पाइसजेट ने चुकाया कर्ज

Wed, 03 Aug 2022 06:04 AM IST
Jeet Kumar एजेंसी, सिंगापुर।
एजेंसी, सिंगापुर। Published by: Jeet Kumar Updated Wed, 03 Aug 2022 06:04 AM IST
सार

स्पाइसजेट ने एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया (एएआई) का पूरा मूलधन चुका दी है। वह अब अग्रिम भुगतान के साथ रोजाना हवाईअड्डों पर विमानों का संचालन करेगी।

विज्ञापन
Singapore Airlines to start pre Corona flights in India read big news
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Pixabay

विस्तार

भारत में विस्तारा के सह-मालिक सिंगापुर एयरलाइंस समूह (एसआईए) ने अक्तूबर के अंत तक भारत में सभी उड़ानों को कोविड-19 से पहले के स्तर पर बहाल करने की योजना बनाई है। एयरलाइंस समूह धीरे-धीरे भारतीय शहरों में अपनी उड़ानें बढ़ाएगा। जानकारी के मुताबिक, यह चेन्नई के लिए 17, कोच्चि के लिए 14 बेंगलुरू के लिए 16 साप्ताहिक सेवाएं संचालित करेगा। यह सब भारत और सिंगापुर में बढ़ती यात्री मांग को देखकर किया गया है। उसने दिल्ली व अन्य शहरों की उड़ानें भी कोरोना से पहले की स्थिति में लाने की योजना बनाई है।

विज्ञापन


ईरान ने बहाई सदस्यों को पकड़ा, समुदाय की मांग, जल्द रिहा करें
ईरान ने बहाई धर्म के कई सदस्यों को जासूसी के आरोप में गिरफ्तार कर लिया है। इसे अधिकारियों ने इस्लामी गणराज्य में कड़ी कार्रवाई का संकेत माना है, क्योंकि यह देश एटमी समझौते पर अंतरराष्ट्रीय दबाव झेल रहा है। जबकि बहाई समुदाय ने गिरफ्तार लोगों की रिहाई की मांग की है। 
विज्ञापन


बता दें, ईरान में बहाई समुदाय का लंबे समय से उत्पीड़न किया जाता रहा है। ईरानी खुफिया मंत्रालय ने कहा, देश में जासूसी के आरोप में बहाई पंथ के कई संदिग्धों को गिरफ्तार किया गया है। इनका संबंध इस्राइल के बहाई केंद्र से है और ये लोग यहां की सूचना एकत्रित कर वहां भेजते थे। मंत्रालय के लिए बहाई सदस्यों की गिरफ्तारी की सूचना देना आम बात नहीं है। उसने यह नहीं बताया कि कितने लोगों को हिरासत में लिया गया है। ईरान ने बहाई पर प्रतिबंध लगाया हुआ है। इस पंथ की स्थापना 1860 में एक पारसी कुलीन शख्स ने की थी जिन्हें उनके अनुयायी पैगंबर मानते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


उद्यम पोर्टल पर 25 महीने में एक करोड़ एमएसएमई पंजीकृत
उद्यम पोर्टल पर 25 महीने में करीब एक करोड़ सूक्ष्म लघु एवं मध्यम उद्योगों (एमएसएमई) का पंजीकरण हुआ है। केंद्रीय मंत्री नारायण राणे ने बताया कि इन उद्यमों ने 7.6 करोड़ लोगों को रोजगार देने की घोषणा की है। इनमें 1.7 करोड़ महिलाएं हैं। उन्होंने कहा, अधिकारियों को पोर्टल पर दो करोड़ उद्यम पंजीकरण के लिए 16 महीने का लक्ष्य दिया था, जबकि 25 माह में केवल एक करोड़ ही पंजीकृत हो पाए हैं। 

स्पाइसजेट ने एएआई का पूरा कर्ज चुकाया
स्पाइसजेट ने एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया (एएआई) का पूरा मूलधन चुका दी है। वह अब अग्रिम भुगतान के साथ रोजाना हवाईअड्डों पर विमानों का संचालन करेगी।  एएआई अब स्पाइसजेट की 50 करोड़ रुपये की बैंक गारंटी भी वापस दे देगा। 

भाजयुमो कार्यकर्ता प्रवीण की हत्या में दो और गिरफ्तार
कर्नाटक पुलिस ने भाजयुमो कार्यकर्ता प्रवीण नेट्टार की हत्या के मामले में दो और संदिग्धों सद्दाम व हैरिस को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने कहा कि दो अगस्त को आरोपियों के खिलाफ बेल्लारे पुलिस थाने में मामला दर्ज किया गया है। जांच दल ने संदिग्ध हमलावरों की पहचान की है। कई आरोपी फरार हैं। उनकी तलाश जारी है। दो को पहले ही पकड़ा जा चुका है। 

11 अगस्त को रक्षाबंधन पर सुप्रीम कोर्ट में छुट्टी संभव
सुप्रीम कोर्ट में 11 अगस्त को रक्षाबंधन पर छुट्टी हो सकती है। बार एसोसिएशन के अध्यक्ष विकास सिंह ने मंगलवार को मुख्य न्यायाधीश एनवी रमण के समक्ष इसका अनुरोध किया। शीर्ष अदालत ने प्रस्ताव पर विचार की सहमति दी है। सीजेआई रमण ने कहा, इस पर सभी जजों के विचार लिए जाएंगे। रक्षाबंधन की छुट्टी के बदले हम शनिवार को काम कर सकते हैं। 

एजेंसियों में तालमेल पर शाह की बैठक
केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने मंगलवार को राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) और दिल्ली पुलिस के शीर्ष अधिकारियों के साथ बैठक की। इस दौरान केंद्रीय गृह सचिव अजय भल्ला, एनआईए निदेशक दिनकर गुप्ता, दिल्ली पुलिस कमिश्नर संजय अरोड़ा और अन्य अधिकारी बैठक में शामिल हुए। अधिकारियों ने बताया कि बैठक में सुरक्षा एजेंसियों के बीच समन्वय से जुड़े मुद्दों पर चर्चा हुई। स्वतंत्रता दिवस से पहले राजधानी में सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए जा रहे हैं।

श्रीलंका के नागरिकों की हिरासत पर केंद्र, कर्नाटक को नोटिस
कर्नाटक हाईकोर्ट ने श्रीलंका के नागरिकों को हिरासत में लेने पर केंद्र और राज्य सरकार को नोटिस जारी किया है। कर्नाटक राज्य कानूनी सेवा प्राधिकरण द्वारा 25 लोगों की ओर से एक जनहित याचिका दायर की गई थी, जिस पर कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश आलोक अराधे की अध्यक्षता वाली खंडपीठ ने सुनवाई की। पीठ ने केंद्रीय गृह मंत्रालय, राष्ट्रीय जांच एजेंसी, कर्नाटक गृह मंत्रालय, मंगलुरु दक्षिण पुलिस और बंगलूरू शहरी उपायुक्त को नोटिस जारी करने का निर्देश दिया।

राजस्थान : युवक की मौत के बाद सेना के छह जवानों पर केस दर्ज
राजस्थान में सेना के छह जवानों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। पुलिस ने बताया कि जवानों ने घायल अवस्था में जिस व्यक्ति को अस्पताल में भर्ती कराया था, उसकी मौत के बाद केस दर्ज किया है। पुलिस के मुताबिक, सलमान (24) दोस्त के साथ बाइक पर सोमवार को पोखरण के फायरिंग रेंज इलाके में गया था। यह वर्जित क्षेत्र है, इसलिए सामने से सेना के गश्ती वाहन को आता देख बचने के लिए उन्होंने अपनी बाइक रेत के टीलों की तरफ मोड़ दी। परिजनों का आरोप है कि जवानों ने सलमान को पकड़ लिया और उसकी बुरी तरह पिटाई की। उधर सेना की तरफ से आरोपों का खंडन करते हुए कहा गया है कि जवानों ने घायल सलमान को देखा और उसे अस्पताल में भर्ती कराया।

तमिल फिल्म निर्माता अंबु और अन्य के 40 ठिकानों पर आयकर छापे
आयकर विभाग के अधिकारियों ने कर चोरी के मामले में मदुरै में तमिल फिल्म निर्माता अंबु चेझियन व अन्य के करीब 40 से अधिक परिसरों पर छापे मारे। सूत्रों के मुताबिक, चेन्नई में फिल्म निर्माता कलाईपुली एस थानू के कार्यालयों और फिल्म निर्माता एसके प्रभु के चेन्नई में आवास पर भी छापे पड़े हैं। अंबु चेझियन के गोपुरम फिल्म्स ने कई तमिल फिल्मों को फाइनेंस किया है और कई सफल फिल्मों का वितरण भी किया है।

आयकर विभाग ने पांच फरवरी, 2020 को अंबु के आवास पर छापे में 65 करोड़ रुपये नकद बरामद किए थे। अंबु 2017 में लोगों की नजरों में तब आए, जब निर्देशक शशि कुमार के रिश्तेदार अशोक कुमार ने खुदकुशी कर ली थी। उन्होंने अपने सुसाइड नोट में अंबु पर वित्तीय मामलों में दबाव बनाने का आरोप लगाया था।

असम : 15 करोड़ रुपये की ड्रग्स जब्त, तीन गिरफ्तार
असम के कार्बी आंगलोंग जिले में पुलिस ने हेरोइन और मॉर्फिन समेत 15 करोड़ रुपये की भारी मात्रा में मादक पदार्थ जब्त किया। इस मामले में तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। सूत्रों के मुताबिक, तीनों एक वाहन में मणिपुर से आ रहे थे और पश्चिम बंगाल के सिलीगुड़ी जा रहे थे।

मंगलवार सुबह डिल्लई पुलिस थाना ने जांच के दौरान मणिपुर से पश्चिम बंगाल के सिलीगुड़ी की तरफ जा रहे गाड़ी को रोका। शक होने पर गाड़ी की तलाशी ली गई तो 380 ग्राम हेरोइन, एक किलो मॉर्फिन और दो किलो मेथामफेटामाइन बरामद हुआ। इनकी कीमत अंतरराष्ट्रीय मानकों के अनुसार लगभग 15 करोड़ रुपये आंकी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed