फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Sindhis hold protest against Pakistan for targeting minorities, exploiting resources

जिनेवा: UNHRC के सामने सिंधी कार्यकर्ताओं का प्रदर्शन, पाकिस्तान पर लगाया अल्पसंख्यकों के उत्पीड़न का आरोप

Wed, 27 Sep 2023 04:03 AM IST
निर्मल कांत वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, जिनेवा
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, जिनेवा Published by: निर्मल कांत Updated Wed, 27 Sep 2023 04:03 AM IST
सार

सिंधी राजनीतिक कार्यकर्ता मंगलवार को संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार परिषद के सामने इकट्ठा हुए और हिंदुओं जैसे अल्पसंख्यकों को निशाना बनाने व सिंध प्रांत के प्राकृतिक संसाधनों की लूट के लिए पाकिस्तान के खिलाफ नारेबाजी।

विज्ञापन
Sindhis hold protest against Pakistan for targeting minorities, exploiting resources
World Sindhi Congress - फोटो : ANI

विस्तार

सिंधी राजनीतिक कार्यकर्ता मंगलवार को संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार परिषद (यूएनएचआरसी) के सामने इकट्ठा हुए और हिंदुओं जैसे अल्पसंख्यकों को निशाना बनाने व सिंध प्रांत के प्राकृतिक संसाधनों की लूट के लिए पाकिस्तान के खिलाफ नारेबाजी। उन्होंने जिनेवा में यूएनएचआरसी के 54वें सत्र के दौरान एक प्रदर्शन किया। इसमें बलूच, पश्तून और कश्मीरी कार्यकर्ता शामिल हुए।            

विज्ञापन

प्रदर्शनकारियों के हाथों में बैनर थे जिन पर लिखा था कि पाकिस्तान सिंधी हिंदुओं का जातीय सफाया बंद करो, करूंझर (पहाड़ी) को काटना प्रकृति, सिंध और मानवता के खिलाफ अपराध है और बाढ़ के लाखों सिंधी पीड़ित अब भी बेसहारा हैं। उन्होंने सिंधी राजनीतिक कार्यकर्ताओं की तस्वीरें भी लगाईं, जिन्हें पाकिस्तानी खुफिया एजेंसियों ने अगवा किया, प्रताड़ित किया और मार डाला। सिंधी हिंदू लड़कियों की तस्वीरें भी दिखाई गईं, जिन्हें जबरन अगवा किया गया और इस्लाम में परिवर्तित कर दिया गया।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

विश्व सिंधी कांग्रेस के महासचिव लखू लुहाना ने कहा कि राज्य ढह हो रहा है और क्षेत्र में मानवाधिकारों की स्थिति बिगड़ रही है। उन्होंने कहा, सिंध में हजार मुद्दे हैं, क्योंकि यह ढह रहा है। वहां खुफिया के अलावा वास्तव में कोई अन्य संस्था नहीं है। वे और ज्यादा आक्रामक, निर्दयी और क्रूर होते जा रहे हैं। इसलिए, मानवाधिकारों की स्थिति हर मोर्चे पर बिगड़ती जा रही है। सिंधी हिंदू लड़कियों का जबरन अपहरण किया जा रहा है, उन्हें जबरन गायब किया जा रहा है या उनका जबरन धर्म परिवर्तन कराया जा रहा है।

विज्ञापन

उन्होंने कहा, पाकिस्तान सरकार गिरोहों को प्रोयोजित कर रही है। वे आते हैं, लोगों का अपहरण करते हैं और फिरौती देने के बाद भी नहीं छोड़ रहे हैं। ये गिरोह सोशल मीडिया पर आकर सेना के जिंदाबाद के नारे लगाते हैं। तो आप समझ सकते हैं कि वे कहां से आ रहे हैं। लुहाना ने आगे कहा कि पाकिस्तान सरकार गरीब लोगों की जमीन कब्जा रही है और कुपोषण व गरीबी की स्थितियों के बीच स्थानीय लोगों को पूरी तरह से छोड़ दिया गया है।
 

उन्होंने अंतरराष्ट्रीय समुदाय से क्षेत्र में पाकिस्तान के अत्याचार रोकने के लिए उस पर दबाव बनाने का भी आह्वान किया। लुहाना ने कहा, वे हमारी जान ले रहे हैं क्योंकि जमीन हमारा जीवन है। उन्होंने फैसला किया कि वे 1.3 मिलियन एकड़ जमीन लेंगे। लोग भूख, कुपोषण, गरीबी से मर रहे हैं। हाल ही में बाढ़ आई थी, यह सबसे खराब स्थिति है, और वे सुनने के लिए तैयार नहीं हैं। उन्हें परवाह नहीं है। वे परेशान नहीं हैं। इसलिए, हम अंतर्राष्ट्रीय समुदाय से अनुरोध करते हैं कि वे इन अपराधों को रोकने के लिए पाकिस्तान पर दबाव डालें। इससे पहले कि बहुत देर हो जाए, उन्हें अब कार्रवाई करनी चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed