{"_id":"58192a624f1c1bac31436d15","slug":"simi-men-encounter-nhrc-sends-notice-to-mp-govt-and-police","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"भोपाल जेल कांड: मानवाधिकार आयोग ने राज्य सरकार को जारी किया नोटिस","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
भोपाल जेल कांड: मानवाधिकार आयोग ने राज्य सरकार को जारी किया नोटिस
ब्यूरो, अमर उजाला/भोपाल
Updated Wed, 02 Nov 2016 11:02 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भोपाल सेंट्रल जेल में भागे सिमी के आठ आतंकियों को मुठभेड़ में मार गिराने के मामले में राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग ने मध्य प्रदेश सरकार और राज्य के वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों को नोटिस जारी किया है। मीडिया रिपोर्ट पर स्वत: संज्ञान लेते हुए आयोग ने यह कार्रवाई की है।
आयोग ने राज्य के मुख्य सचिव, पुलिस महानिदेशक, डीजी (जेल), आईजी (जेल) व राज्य सरकार को नोटिस जारी करते हुए छह हफ्ते के भीतर विस्तृत रिपोर्ट पेश करने को कहा है। मालूम हो कि जेल के एक गार्ड की हत्या कर सिमी के आठ आतंकी जेल से फरार हो गए थे। पुलिस ने उन्हें जेल से करीब 15 किमी. दूर स्थित पहाड़ी इलाके में हुए मुठभेड़ में मार गिराया। इस घटना के बाद डीआईजी (जेल) और जेल अधीक्षक समेत पांच जेल अधिकारियों को निलंबित कर दिया गया है, जबकि एडिशनल डीजी (जेल) का तबादला कर दिया गया है।
सिमी आतंकियों के मारे जाने पर हो रही गंदी राजनीति : चौहान
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने पुलिस द्वारा सिमी के आठ आतंकियों को मुठभेड़ मे मार गिराने के मुद्दे पर विरोधियों द्वारा गंदी राजनीति करने का आरोप लगाया है। उन्होंने इस तरह की राजनीति की कड़ी निंदा की और कहा कि मारे गए लोग खूंखार आतंकी थे और वे भागने में पूरी तरह से सफल हो जाते तो बड़ी तबाही ला सकते थे। आतंकियों के हाथों मारे गए हेड कांस्टेबल रमाशंकर यादव को श्रद्धांजलि देने के बाद मंगलवार को पत्रकारों से बातचीत में मुख्यमंत्री ने कहा कि यह देखकर दुख होता है कि कुछ नेता आतंकियों के मारे जाने पर शोरगुल मचा रहे हैं, लेकिन उन्होंने शहीद पुलिसकर्मी के लिए सांत्वना के एक भी शब्द नहीं कहा है।
विज्ञापन
सीएम ने कहा कि सिमी आतंकियों के मुद्दे पर जिस तरह की राजनीति हो रही है वह दुखद है। उन्होंने कहा कि कुछ नेता रमाशंकर यादव की शहादत को नहीं देख पा रहे हैं। चौहान ने कहा कि मारे गए आतंकी वही थे, जिन्होंने पहले रतलाम में पुलिसकर्मी शिवप्रताप कुशवाहा को मारा डाला और फिर खंडवा में पुलिसकर्मी सीताराम यादव की हत्या कर दी। अब उन्होंने रमाशंकर यादव की हत्या की है। सीएम ने कहा कि राज्य सरकार रमाशंकर यादव के परिवार का पूरा ख्याल रखेगी। उन्होंने शोक संतप्त परिवार को 10 लाख रुपये की आर्थिक मदद देने की भी घोषणा की। साथ ही उन्होंने शहीद की बेटी की शादी के लिए पांच लाख रुपये देने की घोषणा की। रमाशंकर यादव की बेटी की शादी दिसंबर में होनी है।

शहीद पुलिसकर्मी को मध्य प्रदेश सरकार देगी 15 लाख
शिवराज सिंह चौहान
भोपाल के सेंट्रल जेल के प्रहरी की हत्या करने के बाद जेल से फरार सिमी के आठ आतंकियों के पुलिस मुठभेड़ में मारे जाने के मुद्दे पर मध्यप्रदेश में अब सियासत हो रही है। मंगलवार को जेल प्रहरी शहीद रमाशंकर सिंह के अंतिम संस्कार में शामिल होकर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कांग्रेस पर वोट बैंक की राजनीति करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि कुछ नेताओं को रमाशंकर का बलिदान दिखाई नहीं देता। वे इस मामले का इस्तेमाल वोट बैंक के लिए करना चाह रहे हैं। वहीं कांग्रेस ने इस पूरे मामले की न्यायिक जांच की मांग उठाई है। पार्टी महासचिव दिग्विजय सिंह ने कहा है कि एनआईए की जांच पर भरोसा नहीं है, क्योंकि हाल ही में केंद्र सरकार ने एनआईए निदेशक को सेवावृद्धि दी है। इस बीच एनआईए की टीम सोमवार की शाम ही भोपाल पहुंच गई और उसने जांच का काम शुरू कर दिया है।
मालूम हो कि रविवार-सोमवार की दरमियानी रात सिमी के आठ आतंकवादी जेल गार्ड रमाशंकर सिंह यादव का गला रेतकर फरार हो गए थे। हालांकि नौ घंटे के भीतर मध्यप्रदेश पुलिस ने भोपाल के पास खेजड़ीदेव गांव की पहाड़ी पर एनकाउंटर में आठों आतंकियों को पौन घंटे के आपरेशन में मार गिराया था। आतंकियों ने रमाशंकर की तो हत्या कर दी थी, जबकि एक अन्य आरक्षक के मुंह में कपड़ा ठूंस कर उसे बांध दिया था।
मंगलवार को शहीद रमाशंकर का अंतिम संस्कार किया गया। मुख्यमंत्री चौहान ने उनके परिवार को दस लाख रुपये की आर्थिक सहायता और अगले माह होने वाले बेटी के विवाह के लिए पांच लाख रुपये की विशेष अनुग्रह राशि देने का ऐलान किया है। उन्होंने पीड़ित परिवार को भरोसा दिलाया कि सरकार उनके साथ खड़ी है। मूल रूप से उत्तरप्रदेश के बलिया जिले के राजपुर के रहने वाले रमाशंकर के दोनों बेटे सेना में हैं। छोटे बेटे प्रभुनाथ ने हालांकि आरोप लगाया कि उनके पिता हार्ट पेशेंट थे, बावजूद उनकी ड्यूटी खतरनाक आतंकियों के बैरेक पर लगाई जाती थी।