फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   SIMBEX India and Singapore bilateral maritime exercise in southern parts of South China Sea

सिम्बेक्स: भारत-सिंगापुर के नौसेनाओं के बीच सैन्य अभ्यास, दक्षिण चीन सागर में तैनात करेंगी शक्ति प्रदर्शन

Fri, 22 Sep 2023 08:27 AM IST
श्वेता महतो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: श्वेता महतो Updated Fri, 22 Sep 2023 08:27 AM IST
विज्ञापन
SIMBEX India and Singapore bilateral maritime exercise in southern parts of South China Sea
SIMBEX - फोटो : Social Media

भारत और सिंगापुर के नौसेनाओं ने दक्षिण चीन सागर के दक्षिणी हिस्से में एक सप्ताह तक चलने वाले द्विपक्षीय समुद्री अभ्यास सिम्बेक्स (SIMBEX) की शुरुआत की। इसके लिए दोनों ही देशों ने अपनी एक-एक पनडुब्बी तैनात की है। भारतीय नौसेना की तरफ से राजपूत-क्लास डिस्ट्रॉयर आईएनएस रनविजय, कमोर्टा-क्लास कोर्वेट आईएनएस कवरट्टी और एक पी-81 मरीटाइम पेट्रोल एयरक्राफ्ट ने गुरुवार से शुरू हुए इस अभ्यास में हिस्सा लिया है। वहीं सिंगापुर की तरफ से इस अभ्यास में आरएसएस स्टालवार्ट और आरएसएस टेनियस शामिल हैं। 

विज्ञापन


इस द्विपक्षीय अभ्यास के उद्घाटन समारोह में आरएसएन फ्लीट कमांडर कोलोनेल (सीओएल) क्वान होन चुंग और भारत के पूर्वी नौसेना कमांड फ्लैग अफसर कमांडिंग इन चीफ वाइस एडमिरल राजेश पेनधरकर शामिल हुए। उन्होंने अभ्यास के 30वें संस्करण के स्मारक लोगो का अनावरण भी किया।
विज्ञापन


इस दौरान सीओएल क्वान ने इस द्विपक्षीय अभ्यास के महत्व को बताया। उन्होंने कहा, 'सिम्बेक्स आईएन और आरएसएन के बीच एक स्थायी साझेदारी का आकर्षक प्रमाण है। पिछले तीन दशक से इस द्विपक्षीय अभ्यास ने न केवल हमारी परिचालन क्षमताओं को मजबूत किया है, बल्कि दोनों देशों के नाविकों के बीच दोस्ती को भी गहरा बनाया है।' उन्होंने आगे कहा कि सिम्बेक्स दो चरण में आयोजित किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


अभ्यास के भूमि चरण में टेबल टॉप अभ्यास और और योजना चर्चा शामिल होगा। वहीं समुद्री चरण में नौसेनाएं पनडुब्बी रोधी युद्ध और लाइव हथियार फायरिंग समेत विभिन्न नौसेनिक अभ्यास शामिल है। सिम्बेक्स 2023 में एक तटीय चरण शामिल है, जो कि सिंगापुर चांगी नवल बेस में आयोजित की जाएगी और समुद्री चरण का आयोजन (25 से 25 सितंबर तक) दक्षिण चीन सागर में होगा। तटीय चरण में दोनों तरफ के नौसेना के नाविक संयुक्त योजना, व्यावसायिक आदान-प्रदान और खेल गतिविधियों में हिस्सा लेंगे। दोनों नौसेनाएं पनडुब्बी बचाव संयुक्त मानक संचालन प्रक्रिया (जेएसओपी) दस्तावेज पर भी हस्ताक्षर करेंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed