फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   sikkim west bengal meeting prem singh tamang siliguri teesta river taxi permit interstate cooperation

सिक्किम-बंगाल के रिश्तों को नई रफ्तार?: शुभेंदु से मिले प्रेम तमांग, तीस्ता ड्रेजिंग व इन मुद्दों पर बनी सहमति

Fri, 03 Jul 2026 03:31 AM IST
N Arjun एन अर्जुन
Updated Fri, 03 Jul 2026 03:31 AM IST
सार

सिक्किम और पश्चिम बंगाल के बीच हुई उच्चस्तरीय बैठक में सिलीगुड़ी में सुस्वास्थ्य भवन निर्माण, सिक्किम की टैक्सियों के परमिट दोगुने करने और तीस्ता नदी में गाद प्रबंधन पर सहमति बनी। दोनों राज्यों ने बुनियादी ढांचे, परिवहन और आपदा प्रबंधन में सहयोग बढ़ाने का संकल्प भी दोहराया।

विज्ञापन
sikkim west bengal meeting prem singh tamang siliguri teesta river taxi permit interstate cooperation
सीएम शुभेंदु से मिले सीएम प्रेम तमांग - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सिक्किम और पश्चिम बंगाल के बीच बुनियादी ढांचे, परिवहन और आपदा प्रबंधन से जुड़े कई अहम मुद्दों पर गुरुवार को महत्वपूर्ण प्रगति हुई। सिक्किम के मुख्यमंत्री प्रेम सिंह तमांग ने कोलकाता स्थित नवान्न (सचिवालय में) पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी से मुलाकात की। बैठक में सिलीगुड़ी में प्रस्तावित 'सुस्वास्थ्य भवन' के निर्माण, सिक्किम-पंजीकृत टैक्सियों के लिए परमिट बढ़ाने तथा 2023 की ग्लेशियल लेक आउटबर्स्ट फ्लड (जीएलओएफ) के बाद तीस्ता नदी में बढ़े गाद के वैज्ञानिक प्रबंधन जैसे मुद्दों पर सहमति बनी।
विज्ञापन


बैठक के दौरान मुख्यमंत्री प्रेम सिंह तमांग ने शुभेंदु अधिकारी को पश्चिम बंगाल का मुख्यमंत्री बनने पर बधाई दी और उनके सफल कार्यकाल की शुभकामनाएं दीं। दोनों नेताओं ने अंतरराज्यीय सहयोग को और मजबूत बनाने पर भी चर्चा की। सिक्किम के मुख्यमंत्री प्रेम सिंह तमांग गोले ने बैठक की जानकारी अपने सोशल मीडिया में साझा किया। सबसे महत्वपूर्ण निर्णयों में सिलीगुड़ी के एसएनटी कॉम्प्लेक्स में प्रस्तावित 'सुस्वास्थ्य भवन, सिक्किम' के निर्माण को मंजूरी देना शामिल है। यह परियोजना उत्तर बंगाल और आसपास के क्षेत्रों में इलाज कराने आने वाले सिक्किम के मरीजों और उनके परिजनों के लिए बड़ी राहत साबित होगी। पश्चिम बंगाल सरकार ने संबंधित विभाग को आवश्यक अनुमति जारी करने का निर्देश भी दिया है।
विज्ञापन


बैठक में दोनों राज्यों के बीच पारस्परिक परिवहन समझौते की भी समीक्षा की गई। लंबे समय से लंबित मांग को स्वीकार करते हुए पश्चिम बंगाल सरकार ने सिक्किम-पंजीकृत टैक्सियों के लिए काउंटर सिग्नेचर परमिट की संख्या 3,000 से बढ़ाकर 6,000 करने का निर्णय लिया। इस फैसले से अधिक संख्या में सिक्किम की टैक्सियां सिलीगुड़ी सहित पश्चिम बंगाल के विभिन्न हिस्सों में परिचालन कर सकेंगी। इससे टैक्सी चालकों को सीधा लाभ मिलने के साथ दोनों राज्यों के बीच यातायात और व्यापारिक संपर्क भी मजबूत होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: 'जनता को सरकार का गुलाम बनाया जा रहा': बॉम्बे हाईकोर्ट की पुलिस को फटकार, पूछा- सत्ता के विरोध पर केस क्यों?

बैठक में वर्ष 2023 की ग्लेशियल लेक आउटबर्स्ट फ्लड के बाद तीस्ता नदी के तल में बढ़ी गाद और उसके कारण राष्ट्रीय राजमार्ग-10 को हुए नुकसान पर भी विस्तार से चर्चा हुई। दोनों राज्यों ने वैज्ञानिक तरीके से तीस्ता नदी की ड्रेजिंग कर तलछट प्रबंधन को संयुक्त रूप से आगे बढ़ाने पर सहमति जताई। माना जा रहा है कि इससे राष्ट्रीय राजमार्ग-10 की सुरक्षा और सिक्किम की सड़क संपर्क व्यवस्था को दीर्घकालिक मजबूती मिलेगी। बैठक के बाद मुख्यमंत्री प्रेम सिंह तमांग ने पश्चिम बंगाल सरकार की त्वरित और सकारात्मक पहल के लिए मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इन फैसलों से दोनों राज्यों के बीच सहयोग का नया अध्याय शुरू होगा और आम लोगों को प्रत्यक्ष लाभ मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed