फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Sikkim: Drones will oversee traffic management in Gangtok; deployed for surveillance, and real-time monitoring

Sikkim Traffic: गंगटोक में ट्रैफिक प्रबंधन देखेंगे ड्रोन; निगरानी के लिए उतारे गए, रखी जाएगी रियल-टाइम नजर

Thu, 26 Feb 2026 11:25 PM IST
Pavan एन. अर्जुन, अमर उजाला, गंगटोक
एन. अर्जुन, अमर उजाला, गंगटोक Published by: Pavan Updated Thu, 26 Feb 2026 11:25 PM IST
सार

सिक्किम की राजधानी गंगटोक में ट्रैफिक व्यवस्था को सुधारने के लिए प्रशासन की तरफ से ड्रोन तैनात किए जाएंगे। ड्रोन की मदद से शहर के प्रमुख चौराहों, भीड़भाड़ वाले बाजारों, तंग गलियों में नजर रखी जाएगी। त्योहारों, सार्वजनिक सभाओं और बड़े आयोजनों के दौरान भी यह हवाई निगरानी प्रणाली प्रभावी साबित होगी।

विज्ञापन
Sikkim: Drones will oversee traffic management in Gangtok; deployed for surveillance, and real-time monitoring
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : FreePik

विस्तार

पूर्वोत्तर राज्य सिक्किम की राजधानी गंगटोक में यातायात व्यवस्था को आधुनिक स्वरूप देने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। गंगटोक ट्रेफिक पुलिस ने शहर में ट्रैफिक नियंत्रण को अधिक प्रभावी बनाने के लिए दो हाईटेक ड्रोन को अपने बेड़े में शामिल किया है। इसकी जानकारी अधिकारियों ने गुरुवार को दी।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें - Central Govt: 100 साल पुराने सेंट्रल सेक्रेटेरिएट क्लब की मान्यता रद्द, अवैध गतिविधियों का लगा आरोप
विज्ञापन


चौराहों, भीड़भाड़ वाले बाजारों पर रखी जाएगी नजर
पुलिस के मुताबिक ड्रोन के जरिए शहर के प्रमुख चौराहों, भीड़भाड़ वाले बाजारों, तंग गलियों और आवासीय इलाकों पर रियल-टाइम नजर रखी जाएगी। अव्यवस्थित पार्किंग और सड़क पर खड़े वाहनों के कारण अक्सर यातायात प्रभावित होता है। अब ड्रोन की सहायता से ऐसे अवरोधों की तुरंत पहचान कर त्वरित कार्रवाई संभव होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


'यातायात संचालन अधिक सुव्यवस्थित रहेगा'
अधिकारियों का कहना है कि इस नई व्यवस्था से ट्रैफिक जाम की स्थिति में फंसे आपातकालीन वाहनों, जैसे एंबुलेंस और दमकल, को शीघ्र रास्ता दिलाने में मदद मिलेगी। ड्रोन से मिले लाइव फुटेज के आधार पर कंट्रोल रूम से तुरंत निर्देश जारी किए जाएंगे, जिससे यातायात संचालन अधिक सुव्यवस्थित रहेगा।


भीड़ नियंत्रण में आसानी होगी- पुलिस
वहीं त्योहारों, सार्वजनिक सभाओं और बड़े आयोजनों के दौरान भी यह हवाई निगरानी प्रणाली प्रभावी साबित होगी। इससे भीड़ नियंत्रण में आसानी होगी, पुलिस बल के बीच बेहतर समन्वय स्थापित होगा और किसी भी आपात स्थिति में त्वरित प्रतिक्रिया दी जा सकेगी।

यह भी पढ़ें - छह दिन बाद मिला छात्र का शव: गल चुकी थी लाश, हॉस्टल रूम से आ रही थी बदबू; आरजी कर दुष्कर्म से जुड़ रहा मामला

सड़क सुरक्षा के मानकों में सुधार होगा- पुलिस
पुलिस अधिकारियों ने उम्मीद जताई है कि ड्रोन तकनीक के उपयोग से गंगटोक में सड़क सुरक्षा के मानकों में सुधार होगा और नागरिकों को अधिक सुरक्षित व सुगम यातायात सुविधा उपलब्ध हो सकेगी।

अन्य वीडियो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed