फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Sikha Mitra former MLA & wife of late West Bengal Congress president Somen Mitra Will Join TMC Tomorrow

बंगाल की सियासत: पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष की पत्नी शिखा मित्रा कल टीएमसी का दामन थामेंगी, 2014 में राजनीति छोड़ दी थी

Sat, 28 Aug 2021 09:39 PM IST
अभिषेक दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता Published by: अभिषेक दीक्षित Updated Sat, 28 Aug 2021 09:39 PM IST
सार

टीएमसी में शामिल होने के बारे में बताते हुए उन्होंने कहा कि मैं रविवार को तृणमूल कांग्रेस में शामिल होने जा रही हूं। बड़ा काम करने के लिए बड़े मंच की जरुरत होती है।

विज्ञापन
Sikha Mitra former MLA & wife of late West Bengal Congress president Somen Mitra Will Join TMC Tomorrow
शिखा मित्रा - फोटो : ANI

विस्तार

पूर्व विधायक और पश्चिम बंगाल कांग्रेस के दिवंगत अध्यक्ष सोमेन मित्रा की पत्नी शिखा मित्रा रविवार को तृणमूल कांग्रेस का थामेंगी। उन्होंने शनिवार को इस बात की जानकारी दी। इससे पहले उन्होंने 2014 में राजनीति को अलविदा कह दिया था। टीएमसी में शामिल होने के बारे में बताते हुए उन्होंने कहा कि मैं रविवार को तृणमूल कांग्रेस में शामिल होने जा रही हूं। मैंने एक बार फिर से पार्टी में शामिल होने का फैसला किया है, क्योंकि मेरा अनुभव कहता है कि आप राजनीतिक मंच के बिना लोगों के भले के लिए काम नहीं कर सकते। बड़ा काम करने के लिए बड़े मंच की जरुरत होती है। 

विज्ञापन
 

बड़ी जिम्मेदारी मिल सकती है

रिपोर्ट्स की मानें तो कुछ दिन पहले टीएमसी सांसद माला राय शिखा से मिलने उनके घर गई थीं। पार्टी में शामिल होने के अलावा माला ने शिखा से तृणमूल के संगठन बंग जननी में बड़ी जिम्मेदारी के साथ काम करने की भी पेशकश की थी, जिसे उन्होंने स्वीकार कर लिया है।

कई दिन से टीएमसी में शामिल होने की अटकलें थीं

बता दें कि 17 अगस्त को सोमेन की पुण्यतिथि पर मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने शिखा को फोन किया था। इसके अलावा माला और चौरंगी से तृणमूल विधायक नयना बनर्जी ने भी शिखा से बात की थी। मुख्यमंत्री के प्रतिनिधि के तौर पर कुणाल घोष भी शिखा के घर गए थे। तभी से शिखा के तृणमूल में लौटने के कयास लगने लगे थे। 
विज्ञापन

टीएमसी के साथ दूसरी पारी

शिखा मित्रा की बंगाल में सत्ताधारी पार्टी के साथ उनकी दूसरी पारी होगी। 2008 में वह पति सोमेन मित्रा के साथ तृणमूल में शामिल हुई थीं। शिखा ने सियालदह विधानसभा सीट से उपचुनाव भी जीता था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed