फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Sikh man who housed and fed Khalistani militants in India allowed into Canada: Report

Canada: भारत में खालिस्तानी आतंकियों को आश्रय दिया, खाना खिलाया; अब शख्स को कनाडा में प्रवेश की मिली अनुमति

Wed, 11 Oct 2023 10:34 PM IST
निर्मल कांत वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, टोरंटो
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, टोरंटो Published by: निर्मल कांत Updated Wed, 11 Oct 2023 10:34 PM IST
सार

Canada: कनाडा में एक आव्रजन न्यायाधिकरण ने फैसला सुनाया है कि भारत में खालिस्तानी आतंकवादियों को आश्रय देने और उन्हें खिलाने वाले एक सिख व्यक्ति को देश में प्रवेश की अनुमति दी जानी चाहिए। न्यायाधिकरण ने कहा कि उसने जरूरत और प्रतिशोध के डर से ऐसा किया था।

विज्ञापन
Sikh man who housed and fed Khalistani militants in India allowed into Canada: Report
सिख (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : iStock

विस्तार

कनाडा में एक आव्रजन न्यायाधिकरण ने फैसला सुनाया है कि भारत में खालिस्तानी आतंकवादियों को आश्रय देने और उन्हें खिलाने वाले एक सिख व्यक्ति को देश में प्रवेश की अनुमति दी जानी चाहिए। न्यायाधिकरण ने कहा कि उसने जरूरत और प्रतिशोध के डर से ऐसा किया था।

विज्ञापन

'नेशनल पोस्ट' अखबार के अनुसार, आव्रजन एवं शरणार्थी बोर्ड न्यायाधिकरण के सदस्य हेदी वोर्सफोल्ड ने हाल ही में एक फैसले में कहा कि सरकार के पास भारतीय नागरिक कमलजीत राम को कनाडा में प्रवेश के लिए अमान्य घोषित करने का उचित आधार नहीं है।'

विज्ञापन
विज्ञापन

अखबार ने कहा कि आव्रजन न्यायाधिकरण ने फैसला सुनाया कि एक दशक से अधिक समय तक भारत में सशस्त्र खालिस्तानी आतंकवादियों को 'रखने और उन्हें खिलाने' वाले सिख व्यक्ति को कनाडा में प्रवेश की अनुमति दी जानी चाहिए, क्योंकि उसने ऐसा 'ज्यादातर जरूरतों के कारण' और प्रतिशोध के डर से किया था।

विज्ञापन

संघीय सरकार द्वारा राम को कनाडा से प्रतिबंधित करने का फैसला तब आया, जब उसने एक साक्षात्कार के दौरान कनाडा सीमा सेवा एजेंसी के अधिकारियों को बताया कि उसने 1982 और 1992 के बीच भारत में अपने खेत में सशस्त्र सिख आतंकवादियों को शरण दी थी और उन्हें खिलाया था।

ब्रिटिश कोलंबिया में 18 जून को खालिस्तानी आतंकवादी हरदीप सिंह निज्जर की हत्या में भारतीय एजेंटों की 'संभावित' संलिप्तता के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो के आरोपों के बाद भारत और कनाडा के बीच कूटनीतिक गतिरोध के बीच यह फैसला आया है। निज्जर की दो नकाबपोश बंदूकधारियों ने गोली मारकर हत्या कर दी थी। भारत ने 2020 में निज्जर को आतंकवादी घोषित किया था।

भारत ने पिछले महीने कनाडा से कहा था कि वह अपनी जमीन से अवैध गतिविधियों को चला रहे आतंकवादियों और भारत विरोधी तत्वों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed