फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Siddharamaiya said BJP has approach to Congress mla by 50 crore rupees

कांग्रेस विधायकों को लुभाने को 50 करोड़ रुपए की पेशकश कर रही भाजपा: सिद्धरमैया

Mon, 04 Feb 2019 10:11 PM IST
Nilesh Kumar भाषा, बेंगलूरू
भाषा, बेंगलूरू Published by: Nilesh Kumar Updated Mon, 04 Feb 2019 10:11 PM IST
विज्ञापन
Siddharamaiya said BJP has approach to Congress mla by 50 crore rupees
Sidharamaiya
कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री सिद्धरमैया ने सोमवार को आरोप लगाया कि भाजपा राज्य में जेडीएस-कांग्रेस सरकार को सत्ता से बेदखल करने की अपनी कोशिश के तहत कांग्रेस के प्रत्येक विधायक को 50 करोड़ रूपये की पेशकश कर रही है। 
विज्ञापन


इस बीच, मुख्यमंत्री एचडी कुमारस्वामी कैबिनेट के दो मंत्रियों ने आरोप लगाया है कि भाजपा अब भी कांग्रेस और जेडीएस विधायकों को लुभाने की कोशिश कर रही है। उन्होंने दावा किया कि भगवा पार्टी के विधायक गठबंधन साझेदारों के साथ संपर्क में हैं। 
विज्ञापन


वहीं, सिद्धरमैया के दावे को खारिज करते हुए भाजपा ने उन पर पलटवार किया और कहा कि गठबंधन सरकार को आरोप लगाने के बजाय राज्य के प्रशासन पर ध्यान देना चाहिए। 
विज्ञापन
विज्ञापन


कांग्रेस के असंतुष्ट विधायकों के विधानसभा के आगामी बजट सत्र से दूर रहने की खबरों के बीच सत्तारूढ़ पक्ष ने यह दावा किया है। भाजपा के वरिष्ठ नेता आर अशोक ने पिछले हफ्ते दावा किया था कि सत्तारूढ़ गठबंधन के 20 से 25 असंतुष्ट विधायक अपने-अपने नेताओं की पहुंच से दूर हैं। 

भाजपा ने रविवार को कहा था कि छह फरवरी से शुरू होने वाले राज्य के बजट सत्र के दौरान वह अविश्वास प्रस्ताव लाने के खिलाफ नहीं है। 

सिद्धरमैया ने कहा कि वह (भाजपा) भ्रम की स्थिति में है। वे लोग(भाजपा) 50 करोड़ रूपए की (कांग्रेस विधायकों को) पेशकश कर रहे हैं। भाजपा ने एक हफ्ते तक अपने 104 विधायकों को हरियाणा के एक सेवन स्टार होटल में रखा।

1000 करोड़ कहां से लाएगी भाजपा

सिद्धरमैया ने कोप्पल में मीडिया से कहा कि यदि प्रत्येक 20 विधायक को 50 करोड़ रूपया मिलेगा, तो यह रकम कितनी होगी? यह 1,000 करोड़ रूपये होगी। वे इतना रूपया कहां से लाएंगे ? 

उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा कांग्रेस के 20 विधायकों को खरीदना चाहती है। उन्होंने दावा किया कि यदि 100 करोड़ रूपये की भी पेशकश की जाती है तो भी ये लोग टस से मस नहीं होंगे। 

भाजपा ने आरोपों से किया इंकार

भाजपा प्रवक्ता एवं महासचिव एन रवि कुमार ने इस आरोप को खारिज करते हुए कहा कि उनकी पार्टी सरकार गिराने की कोशिश नहीं कर रही है। उन्हें बजट पेश करने और सरकार चलाने दीजिए। हम एक रचनात्मक विपक्ष की भूमिका निभा रहे हैं। 

गौरतलब है कि पिछले महीने की शुरूआत में दो निर्दलीय विधायकों के सरकार से समर्थन वापस ले लेने और कांग्रेस के कुछ विधायकों के संपर्क से दूर रहने पर सिद्धरमैया ने इसी तरह का आरोप लगाते हुए कहा था कि भाजपा 25 - 30 करोड़ रूपये की पेशकश कर कांग्रेस विधायकों को खरीदने की कोशिश कर रही है। 

इस बीच, शहरी विकास मंत्री एवं कांग्रेस नेता यूटी खादर ने मंगलुरू में संवाददाताओं से कहा कि हमारे सभी विधायक हमारे वरिष्ठ नेताओं से संपर्क में हैं, भाजपा के विधायक भी संपर्क में हैं। इसलिए कोई समस्या नहीं है, लेकिन हमने कोई प्रलोभन नहीं दिया है। हालांकि उन्होंने किसी विधायक के नाम का खुलासा करने से इनकार कर दिया। 


इंतजार कीजिए और देखिए

पर्यटन मंत्री एस आर महेश (जेडीएस) ने मैसुरू में संवाददाताओं से बात करते हुए आरोप लगाया कि भाजपा अब भी उनकी पार्टी के विधायकों को लुभाने की कोशिश कर रही है। उन्होंने कहा कि इंतजार कीजिए और देखिए ...अब निर्णायक मोड़ आ गया है। 

उन्होंने आरोप लगाया कि वे लोग गठबंधन के विधायकों को बजट सत्र से दूर रखने की कोशिश कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed