फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Siddaramaiah said BJP is doing conspiracy to pull down Karnataka government

कांग्रेस विधायकों के इस्तीफे में पीएम मोदी और अमित शाह का हाथ: सिद्धारमैया

Tue, 02 Jul 2019 06:56 PM IST
Gaurav Pandey न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Gaurav Pandey Updated Tue, 02 Jul 2019 06:56 PM IST
विज्ञापन
Siddaramaiah said BJP is doing conspiracy to pull down Karnataka government
सिद्धारमैया - फोटो : एएनआई

कर्नाटक में कांग्रेस को लगे झटके के बाद सियासी घमासान तेज होता जा रहा है और बयानबाजी का दौर चरम पर है। वरिष्ठ कांग्रेस नेता और कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने कांग्रेस विधायक आनंद सिंह और रमेश जरकिहोली के विधानसभा से इस्तीफा देने के पीछे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह का हाथ बताया है। 

विज्ञापन


सिद्धारमैया ने कहा, 'इसमें अमित शाह सीधे तौर पर शामिल हैं, प्रधानमंत्री भी। वो ताकत और पैसे का प्रलोभन दे रहे हैं। वो इस सरकार को गिराना चाहते हैं लेकिन वह इसमें सफल नहीं होंगे। कर्नाटक सरकार को कोई खतरा नहीं है। दोनों विधायक भाजपा में शामिल नहीं होंगे।'
विज्ञापन

यह था मामला

बता दें कि बीते सोमवार को कर्नाटक में कांग्रेस के दो विधायकों ने इस्तीफा दे दिया था। इसके बाद से राज्य में सियासी हलचल तेज हो गई थी। पहले बेल्लारी जिले के विजयनगर से कांग्रेस सांसद आनंद सिंह ने विधानसभा सदस्यता से इस्तीफा दिया था। इसके बाद एक और कांग्रेस विधायक रमेश जरकिहोली ने भी विधानसभा से इस्तीफा दे दिया। 


मंत्री बनने की उम्मीद धूमिल हुई तो दिया इस्तीफा!

दरअसल, आनंद सिंह को विधानसभा में मंत्री पद की उम्मीद थी। पिछले साल कांग्रेस नेतृत्व ने उन्हें भरोसा दिलाया था कि उन्हें मंत्री बनाया जाएगा। हालांकि दो बार कैबिनेट गठन के बावजूद उनके हाथ खाली ही रहे। सिंह कुछ महीने पहले चर्चा में तब आए थे जब उनकी साथी विधायक कांपली गणेश ने रिसॉर्ट में पिटाई कर दी थी। यहां सभी कांग्रेस विधायकों को भाजपा में जाने से रोकने के लिए ठहराया गया था।

कर्नाटक के उप मुख्यमंत्री ने भाजपा को बताया जिम्मेदार

कांग्रेस विधायकों द्वारा इस्तीफा दिए जाने के एक दिन बाद कर्नाटक के उप मुख्यमंत्री जी परमेश्व ने भाजपा को जिम्मेदार ठहकाया है। मंगलवार को उन्होंने कहा कि धीमा विकास भाजपा की देन है। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि एक विधायक द्वारा जेएसडब्ल्यू स्टील को जमीन देने के मामले की जांच के लिए एक कैबिनेट उस समिति का गठन किया गया है। 

इस्तीफों के पीछे भाजपा का हाथ नहीं : येदियुरप्पा

भाजपा की कर्नाटक इकाई के अध्यक्ष बीएस येदियुरप्पा ने अपने दो विधायकों के इस्तीफे के पीछे भाजपा का हाथ होने के कांग्रेस के आरोप का खंडन किया। उन्होंने इसे कांग्रेस के अंदर चल रहे मतभेदों को छिपाने की चाल करार दिया। 

येदियुरप्पा ने यह भी कहा कि 12 जुलाई को शुरू हो रहे विधानसभा के मॉनसून सत्र में भाजपा की अविश्वास प्रस्ताव लाने की कोई योजना नहीं है। उन्होंने कहा कि हमने कभी नहीं कहा कि हम कांग्रेस या जदएस के खिलाफ कोई अभियान चलाएंगे।

उन्होंने कहा कि हमने यह कहा था कि कुछ असंतुष्ट विधायक बाहर आ सकते हैं। येदियुरप्पा ने प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दिनेश गुंडू राव पर आरोप लगाया कि वह पार्टी में चल रहे मतभेदों को छिपाने के लिए भाजपा पर इल्जाम लगा रहे हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed