Karnataka: 'सिद्धारमैया हमारे नेता, उनके नाम का न हो दुरुपयोग', नेतृत्व परिवर्तन की अटकलों पर बोले शिवकुमार
Karnataka: कर्नाटक के उप मुख्यमंत्री डी.के. शिवकुमार ने कहा कि मुख्यमंत्री सिद्धारमैया कांग्रेस के निर्विवादित नेता हैं और उनके नाम का दुरुपयोग नहीं किया जाना चाहिए। उनका यह बयान पार्टी नेताओं के एक वर्ग के समर्थन के बाद आया, जो सिद्धारमैया को आगामी चुनावों तक मुख्यमंत्री बनाए रखने की मांग कर रहे हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कर्नाटक के उप मुख्यमंत्री डी.के. शिवकुमार ने रविवार को कहा कि मुख्यमंत्री सिद्धारमैया कांग्रेस के निर्विवादित नेता हैं। शिवकुमार ने कहा कि किसी को भी उनके नाम का दुरुपयोग करके बयान देने की जरूरत नहीं है।
उनका यह बयान पार्टी नेताओं के एक वर्ग की टिप्पणियों के जवाब में आया है। यह वर्ग सिद्धारमैया को आगामी चुनावों तक मुख्यमंत्री के पद पर बनाए रखने का समर्थन कर रहा है। इनका कहना है कि उनकी नेतृत्व क्षमता पार्टी की सत्ता बनाए रखने के लिए जरूरी है।
राज्य कांग्रेस के प्रमुख शिवकुमार खुद मुख्यमंत्री बनना चाहते हैं और उन्होंने कई बार यह जताया है कि उनका मुख्यमंत्री बनने का सपना है। उन्होंने कहा, सिद्धारमैया हमारे मुख्यमंत्री हैं, वह हमारे नेता हैं, हम उन्हें सभी चुनावों में देखना चाहते हैं। हम उन्हें जिला पंचायत, तालुक पंचायत, विधानसभा औऱ संसद के चुनाव में भी देखना चाहते हैं। वह हमारे नेता हैं।
'सिद्धारमैया हमारे नेता, अच्छा काम कर रहे'
पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने कहा, कांग्रेस ने सिद्धारमैया को दो बार मुख्यमंत्री बनाया है। हर दिन उनके नाम का दुरुपयोग करने की कोई जरूरत नहीं है। वह हमारे नेता हैं, कांग्रेस पार्टी के निर्विवादित नेता हैं। वह दूसरी बार मुख्यमंत्री के रूप में काम कर रहे हैं और अच्छा काम कर रहे हैं। मैं नहीं चाहते कि उन्हें मीडिया की अटकलों का शिकार बनाया जाए।
प्रत्येक दिन हर चीज पर नजर रख रही कांग्रेस: शिवकुमार
पार्टी नेताओं की टिप्पणियों के बारे में पूछे जाने पर शिवकुमार ने कहा, कोई भ्रम नहीं है, कांग्रेस प्रति दिन हर चीज पर नजर रख रही है। सिद्धारमैया का दूसरा कार्यकाल मई 2023 में कांग्रेस की विधानसभा चुनावों में जीत के बाद शुरू हुआ है। इससे पहले वह 2013-2018 तक पांच वर्षों तक मुख्यमंत्री रह चुके हैं।
मल्लिकार्जुन खरगे ने पिछले महीने दी थी चेतावनी
पार्टी के कुछ नेताओं और मंत्रियों के एक वर्ग ने सिद्धारमैया के समर्थन में आवाज उठाई है। हालांकि, कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने पिछले महीने अपने सहयोगियों को बयान जारी करने से बचने और शासन पर फोकस करने की चेतावनी दी थी।
मुख्यमंत्री को लेकर सिद्धारमैया और शिवकुमार में टकराव
मई 2023 में विधानसभा चुनाव परिणामों के बाद सिद्धारमैया और शिवकुमार के बीच मुख्यमंत्री पद को लेकर टकराव था। हालांकि, कांग्रेस ने बाद में शिवकुमार को उप मुख्यमंत्री बनाया। उस समय रोटेशन मुख्यमंत्री के फॉर्मूले पर एक समझौता हुआ था, जिसके अनुसार शिवकुमार को दो साल बाद मुख्यमंत्री बनना है, लेकिन पार्टी ने इसकी आधिकारिक तौर पर पुष्टि की है।
संबंधित वीडियो-
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.