फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   shyam jaju bjp leader says those who took dip in Kumbha mela 2019 became BJP voter

'जो कुंभ नहाया, वो भाजपा का वोटर बन गया', भाजपा नेता का अजीबोगरीब बयान

Thu, 11 Apr 2019 09:51 PM IST
अमर शर्मा डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली
डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अमर शर्मा Updated Thu, 11 Apr 2019 09:51 PM IST
विज्ञापन
shyam jaju bjp leader says those who took dip in Kumbha mela 2019 became BJP voter
श्याम जाजू - फोटो : ANI
भारतीय जनता पार्टी के उपाध्यक्ष श्याम जाजू ने कहा कि प्रयागराज में इस साल आयोजित किया गया कुंभ अद्भुत था। इस कुंभ में जो भी नहाया, वह भाजपा का वोटर बन गया। इसलिए इस बार लोकसभा चुनाव में भाजपा ऐतिहासिक बहुमत से जीत हासिल करेगी। जाजू ने कहा कि आज के पहले भी कुंभ का आयोजन किया जाता था, लेकिन वह कभी भी चर्चा का विषय नहीं बना। लेकिन इस बार ऐसा आयोजन किया गया कि उससे पूरी दुनिया में हिंदुस्तान का नाम हुआ। इससे हिंदू समाज के साथ-साथ पूरा हिंदुस्तान गर्व कर रहा है। 
विज्ञापन


भाजपा के दिल्ली प्रदेश कार्यालय पर गुरुवार को व्यापारियों के एक सम्मेलन को संबोधित करते हुए श्याम जाजू ने कहा कि आज के पहले व्यापारियों को सिर्फ टैक्स दुहने वाली गाय समझा जाता था। कोई उसके हितों की चिंता नहीं करता था।
विज्ञापन


लेकिन वर्तमान केंद्र सरकार ने व्यापारियों को देश के अर्थव्यवस्था की रीढ़ मानते हुए उनके हितों की चिंता की और उनके लिए पहली बार पेंशन और 10 लाख रुपये तक के स्वास्थ्य बीमा देने की व्यवस्था की। इससे देश की अर्थव्यवस्था को मजबूती देने वाले व्यापारी समाज को अपने लिए सुरक्षा का भाव पैदा होगा और वे निश्चिंत होकर व्यापार के माध्यम से देश की सेवा कर सकेंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed