फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Subhendu Adhikari Speech Today, More TMC MLAs will leave the party, Will Mamata Banerjee contest from their seats as well

टीएमसी के और भी विधायक पार्टी छोडेंगे, क्या ममता उनकी सीटों से भी चुनाव लड़ेंगी: सुवेंदु अधिकारी

Tue, 26 Jan 2021 08:31 PM IST
संजीव कुमार झा पीटीआई, कोलकाता
पीटीआई, कोलकाता Published by: संजीव कुमार झा Updated Tue, 26 Jan 2021 08:31 PM IST
विज्ञापन
Subhendu Adhikari Speech Today, More TMC MLAs will leave the party, Will Mamata Banerjee contest from their seats as well
सुवेंदु अधिकारी, भाजपा नेता, पश्चिम बंगाल - फोटो : ANI

तृणमूल कांग्रेस छोड़ भारतीय जनता पार्टी में हाल ही में शामिल हुए सुवेंदु अधिकारी ने मंगलवार को दावा किया कि आने वाले दिनों में और भी विधायक तृणमूल कांग्रेस छोड़ कर जाएंगे। साथ ही, उन्होंने हैरानगी जताते हुए पूछा कि क्या पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी इनकी सीटों से भी विधानसभा चुनाव लड़ेंगी।

विज्ञापन

 
मुख्यमंत्री ने घोषणा की है कि वह अपनी भवानीपुर सीट के अलावा नंदीग्राम सीट से भी चुनाव लड़ेंगी, जहां से अधिकारी मौजूदा विधायक हैं। राज्य में ममता सरकार में पूर्व परिवहन मंत्री के सत्तारूढ़ दल तृणमूल कांग्रेस छोड़ने के बाद मुख्यमंत्री ने यह घोषणा की है।
विज्ञापन

 
अधिकारी ने एक जनसभा को संबोधित करते हुए कहा, ‘‘बनर्जी ने घोषणा की है कि वह नंदीग्राम सीट से भी चुनाव लड़ेंगी, जहां उन्हें करारी शिकस्त मिलेगी। इसके अलावा, भवानीपुर निर्वाचन क्षेत्र में भी उनका वोट प्रतिशत 2019 लोकसभा चुनावों के बाद से बहुत सिमट गया है। ’’
विज्ञापन
विज्ञापन

 
उन्होंने कहा, ‘‘तृणमूल कांग्रेस प्रमुख आने वाले दिनों में घोषणा कर सकती हैं कि वह दोमजुर और बाल्ली सीट से चुनाव लड़ेंगी। लेकिन वह जहां कहीं भी जाएंगी, उन्हें हार का सामना करना पड़ेगा। तृणमूल कांग्रेस से नाता तोड़ भाजपा में शामिल हुए अधिकारी ने दावा कि राम नवमी के त्योहार तक पूरे अधिकारी परिवार में ‘‘कमल खिलेगा’’।
 
विक्टोरिया मेमोरियल प्रकरण को लेकर एक बार फिर मुख्यमंत्री की आलोचना करते हुए अधिकारी ने कहा कि ‘जय श्री राम’ का इस्तेमाल लंबे समय से अभिवादन के लिए किया जाता रहा है और उन्होंने हैरानगी जताते हुए पूछा कि तृणमूल कांग्रेस प्रमुख यह सुन कर गुस्सा क्यों हो गई।
 
गौरतलब है कि 23 जनवरी को नेताजी सुभाष चंद्र बोस की 125 वीं जयंती के अवसर पर विक्टोरिया मेमोरियल पर आयोजित कार्यक्रम में वहां उपस्थित लोगों के एक समूह द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मौजूदगी में ‘जय श्री राम’ का नारा लगाने के बाद मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कार्यक्रम को संबोधित करने से इनकार कर दिया था।

 
प्रदेश भाजपा प्रमुख दिलीप घोष ने कोलकाता में संवाददाताओं से कहा कि अब से बनर्जी जहां कहीं जाएंगी, उनका अभिवादन ‘जय श्री राम’ के नारे के साथ किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed