{"_id":"64cd3a77aebc2124c80d4a86","slug":"shree-jagannath-temple-managing-committee-to-urge-odisha-govt-to-open-ratna-bhandar-for-inspection-by-asi-2023-08-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Odisha: श्री जगन्नाथ की प्रबंध समिति की बैठक में एएसआई पत्र पर हुई चर्चा, रत्न भंडार खोलने का किया आग्रह","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Odisha: श्री जगन्नाथ की प्रबंध समिति की बैठक में एएसआई पत्र पर हुई चर्चा, रत्न भंडार खोलने का किया आग्रह
Fri, 04 Aug 2023 11:20 PM IST
Jeet Kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पुरी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पुरी
Published by: Jeet Kumar
Updated Fri, 04 Aug 2023 11:20 PM IST
सार
श्री जगन्नाथ की प्रबंध समिति ने शुक्रवार को ओडिशा सरकार को 2024 रथ यात्रा के दौरान एएसआई द्वारा संरचना के भौतिक निरीक्षण के लिए देवता के 'रत्न भंडार' (खजाना) को खोलने की सिफारिश करने का संकल्प लिया।
विज्ञापन
जगन्नाथ मंदिर
- फोटो : iStock
विस्तार
श्री जगन्नाथ की प्रबंध समिति ने शुक्रवार को ओडिशा सरकार को 2024 रथ यात्रा के दौरान एएसआई द्वारा संरचना के भौतिक निरीक्षण के लिए देवता के 'रत्न भंडार' (खजाना) को खोलने की सिफारिश करने का संकल्प लिया। गजपति महाराजा दिव्यसिंह देब की अध्यक्षता में हुई बैठक में एएसआई के पत्र पर चर्चा की गई, जिसमें मंदिर अधिकारियों से 'रत्न भंडार' के आंतरिक कक्ष का सर्वेक्षण करने की अनुमति देने का अनुरोध किया गया था, जो लगभग 45 वर्षों से बंद है।
विज्ञापन
पुरी जिला कलेक्टर समर्थ वर्मा, जो श्री जगन्नाथ मंदिर प्रशासन (एसजेटीए) के उप मुख्य प्रशासक भी हैं, उन्होंने कहा कि भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (एएसआई) ने 'रत्न भंडार' का निरीक्षण करने के लिए एसजेटीए मुख्य प्रशासक को एक पत्र भेजा था। कलेक्टर ने कहा कि प्रबंध समिति की बैठक में विस्तृत चर्चा के बाद, राज्य सरकार को लिखने का निर्णय लिया गया है कि एएसआई को रथ यात्रा के दौरान रत्न भंडार के आंतरिक कक्ष का निरीक्षण करने की अनुमति दी जाए, जब भगवान नौ दिनों के लिए गुंडिचा मंदिर में हों।
विज्ञापन
उन्होंने कहा, एक तकनीकी समिति बनाई जाएगी जिसमें प्रबंध समिति के सदस्य, कुछ सेवक और एएसआई के सदस्य शामिल होंगे जो देवता के खजाने की स्थिति का आकलन करने के लिए आधुनिक वैज्ञानिक तरीकों का उपयोग करेंगे। वर्मा ने कहा कि एएसआई निरीक्षण की रिपोर्ट अगली प्रबंध समिति की बैठक में पेश करेगी।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि समिति ने आंतरिक रत्न भंडार को फिर से खोलने और मरम्मत के पूरे संचालन की निगरानी के लिए उच्चतम न्यायालय या उच्च न्यायालय के एक सेवानिवृत्त न्यायाधीश के साथ एक उच्च स्तरीय समिति बनाने के लिए राज्य सरकार को एक औपचारिक अनुरोध भेजने का भी निर्णय लिया है।