फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Shraddha murder case: Shraddha did not return home in Mumbai again after the death of her mother

Shraddha Murder Case: कोरोना में मां की मौत के बाद दोबारा मुंबई स्थित घर नहीं लौटी श्रद्धा, रिलेशनशिप में थी

Tue, 15 Nov 2022 06:05 AM IST
देव कश्यप सुरेन्द्र मिश्र, मुंबई।
सुरेन्द्र मिश्र, मुंबई। Published by: देव कश्यप Updated Tue, 15 Nov 2022 06:05 AM IST
सार

श्रद्धा का बचपन वसई के संस्कृति अपार्टमेंट में बीता। साल 2019 में वह मलाड स्थित एक कॉल सेंटर में काम करती थी। यहीं पर आफताब पुनावाला से उसके प्रेम संबंध बने। साल 2020 में कोरोना महामारी में श्रद्धा की मां की मौत हो गई।

विज्ञापन
Shraddha murder case: Shraddha did not return home in Mumbai again after the death of her mother
मृतक श्रद्धा का फाइल फोटो और आरोपी आफताब। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुंबई से सटे पालघर जिले के वसई की मूलनिवासी श्रद्धा वालकर कोरोना काल में मां की मृत्यु के बाद 15 दिन के लिए अपने घर आई थी। उसके बाद फिर वह मुंबई नहीं लौटी। दिल्ली जाने से पहले वह माता-पिता के विरोध के बावजूद आफताब अमीन पूनावाला के साथ लिव इन पार्टनरशिप में रहने चली गई थी। पहले दोनो वसई के करीब नायगांव में रह रहे थे। उसके बाद दिल्ली चले गए।

विज्ञापन


श्रद्धा का बचपन वसई के संस्कृति अपार्टमेंट में बीता। साल 2019 में वह मलाड स्थित एक कॉल सेंटर में काम करती थी। यहीं पर आफताब पुनावाला से उसके प्रेम संबंध बने। साल 2020 में कोरोना महामारी में श्रद्धा की मां की मौत हो गई। उसके बाद श्रद्धा यहां आई थी। तब श्रद्धा के पिता ने उससे आफताब का साथ छोड़ने के लिए कहा, लेकिन वह यह कहकर दिल्ली चली गई कि उसे उत्तर भारत घूमने जाना है। श्रद्धा ने  बात नहीं मानी थी। इसलिए पिता ने कई महीनों तक उससे बात नहीं की। श्रद्धा के पिता ने पुलिस को बताया है कि शुरुआत में पत्नी ने उन्हें श्रद्धा के आफताब के साथ लिव इन रिलेशनशिप में रहने जाने की बात बताई थी। पत्नी ने बहुत समझाया। कहा कि, हम हिंदू और लड़का मुसलमान है। फिर भी वह नहीं मानी। 
विज्ञापन


मैं 25 साल की हो गई हूं और मुझे फैसले लेने का पूरा अधिकार
उस समय पिता के मना करने पर श्रद्धा ने जवाब दिया था कि मैं 25 साल की हो गई हूं और मुझे अपने जीवन के बारे में फैसले लेने का पूरा अधिकार है। यह कहकर घर से निकल गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
6 अक्तूबर को माणिकपुर थाने में दर्ज हुआ था गुमशुदगी का मामला
14 सितंबर 2022 को श्रद्धा के भाई श्रीजय विकास वालकर को उसके एक दोस्त लक्ष्मण नाडर ने फोन कर बताया कि उसका फोन पिछले 2 महीने से बंद आ रहा है।  इसके बाद पिता ने 6 अक्टूबर 2022 को वसई के माणिकपुर थाने में उसके लापता होने की शिकायत दर्ज कराई।  

हत्या से 14 दिन पहले ऋषिकेश गई थी 
श्रद्धा हत्या से 14 दिन पहले घूमने ऋषिकेश आई थी। उसने यहां एक इंस्टा रील बनाकर अपलोड किया था। घूमने की शौकीन मुंबई की श्रद्धा की यह आखिरी ट्रिप साबित होगी, यह किसी को नहीं पता था। 

हत्याकांड का खुलासा होने के बाद यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। सोमवार को श्रद्धा हत्याकांड में गिरफ्तार आरोपी आफताब ने जो खुलासा किया, उससे लोग दंग रह गए। देखते ही देखते श्रद्धा हत्याकांड सोशल मीडिया पर ट्रेंड करने लगा। लोगों ने इस बारे में सर्च करना शुरू किया तो इंस्टाग्राम पर श्रद्धा की आखिरी रील दिखी। यह ऋषिकेश में बनाई गई थी और चार मई को इसे अपलोड किया गया था। इसमें श्रद्धा गंगा किनारे बैठी दिखाई दे रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed