फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Should the complaint against the CBI director be deemed to be a complaint against the institute

क्या सीबीआई निदेशक के खिलाफ शिकायत को संस्थान के खिलाफ शिकायत समझा जाना चाहिए: सीबीआई

Sun, 23 Sep 2018 01:55 AM IST
भाषा, नई दिल्ली
भाषा, नई दिल्ली Updated Sun, 23 Sep 2018 01:55 AM IST
विज्ञापन
Should the complaint against the CBI director be deemed to be a complaint against the institute
सीबीआई
केंद्रीय जांच ब्यूरो के प्रमुख और उनके उप सहकर्मी के बीच अंदरूनी कलह के खराब रुख अख्तियार करने के बीच एजेंसी के सूत्रों ने शनिवार को कहा कि केंद्रीय सतर्कता आयोग (सीवीसी) को यह स्पष्ट करना होगा कि सीबीआई निदेशक आलोक वर्मा के खिलाफ लगे आरोपों को क्या उस संस्था पर लगे आरोप माना जाना चाहिए जिसकी वह अध्यक्षता कर रहे हैं। 
विज्ञापन


ये टिप्पणियां सीबीआई की ओर से प्रेस को दिए गए बयान के एक दिन बाद आयी हैं जिनमें 1979 बैच के एजीएमयूटी कैडर के आईपीएस अधिकारी वर्मा के खिलाफ शिकायत की जांच कर रहे (आयोग) सीवीसी को एजेंसी द्वारा सौंपे गए जवाब के विवरण दर्ज थे।
विज्ञापन


एजेंसी के उपप्रमुख राकेश अस्थाना ने वर्मा के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई थी और इसे सरकार ने सीवीसी के पास भेज दिया था। हालांकि एजेंसी ने इन आरोपों को मूर्खतापूर्ण और दुर्भावनापूर्ण बताया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


एजेंसी ने शुक्रवार को मीडिया को एक बयान जारी कर बताया था कि शिकायतकर्ता (अस्थाना) की भूमिका की कम से कम आधा दर्जन मामलों में जांच की जा रही है। सीबीआई के एक सूत्र ने कहा कि सीवीसी को यह स्पष्ट करना होगा कि वर्मा सीबीआई कहलाने वाली संस्था हैं या एक व्यक्तिगत अधिकारी जो सीबीआई के प्रमुख हैं। 


उन्होंने कहा कि आयोग से यह भी स्पष्ट करने को कहा गया कि क्या आलोक वर्मा के खिलाफ लगे आरोपों को सीबीआई पर लगे आरोपों के तौर पर देखा जाना चाहिए? खबर के मुताबिक वर्मा पर आरोप है कि उन्होंने पूर्व रेल मंत्री लालू प्रसाद यादव की संलिप्तता वाले आईआरसीटीसी घोटाले में आखिरी क्षण में छापेमारी बंद कर दी थी।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed