फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Should I remain as CM or not? Siddaramaiah''s emotional appeal to Varuna voters in LS polls

कर्नाटक: मुख्यमंत्री पद के लिए फिर रस्साकशी, सिद्धारमैया ने पूछा- मुझे CM बने रहना चाहिए या नहीं?

Mon, 01 Apr 2024 07:21 PM IST
निर्मल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मैसूर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मैसूर Published by: निर्मल कांत Updated Mon, 01 Apr 2024 07:21 PM IST
सार

Karnataka: सिद्धारमैया ने वरुणा की जनता से कहा कि अगर वह कांग्रेस उम्मीदवार को 60 हजार मतों से विजयी बनाते हैं तो उन्हें खुशी होगी। कोई उन्हें छू नहीं पाएगा। उन्होंने यह भी पूछा कि क्या उन्हें मुख्यमंत्री बने रहना चाहिए या नहीं?

विज्ञापन
Should I remain as CM or not? Siddaramaiah''s emotional appeal to Varuna voters in LS polls
डीके शिवकुमार और सिद्धारमैया - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

कर्नाटक में नेतृत्व परिवर्तन को लेकर अटकलें फिर तेज हो गई हैं। दरअसल, मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने सोमवार को वरुणा क्षेत्र के लोगों से अपील की कि वह आगामी लोकसभा चुनाव में कांग्रेस उम्मीदवार को कम से कम 60 हजार मतों की बढ़त दें, ताकि वह पद पर बने रहें। वहीं, उप मुख्यमंत्री डीके शिवकुमार ने मांड्या में कहा कि जिस इच्छा (मुख्यमंत्री बनने की) के साथ लोगों ने उन्हें ध्यान में रखते हुए पिछले साल मई में विधानसभा चुनाव में कांग्रेस पार्टी का समर्थन किया था, अब वह झूठ नहीं निकलेगी। 

विज्ञापन

सिद्धारमैया ने कहा, 2019 के लोकसभा चुनाव कांग्रेस उम्मीदवार ध्रुवनारायण महज 1,817 मतों के अंतर से हार गए थे। इस बार विधानसभा चुनाव में आपने (वरुणा सीट से) 48 हजार मतों की बढ़त देकर मुझे जिताया। क्या आप वहीं लीड देंगे या अब और अधिक? (हमारा उम्मीदवार ) कम से कम 60 हजार मतों की बढ़त के साथ (जीतना चाहिए)। 

विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा, अगर आप कांग्रेस उम्मीदवार को 60 हजार मतों से विजयी बनाते हैं तो मुझे खुशी होगी। कोई मुझे छू नहीं पाएगा। मुझे मुख्यमंत्री बने रहना चाहिए या नहीं? इसलिए मैं आपसे हाथ जोड़कर आग्रह करता हूं...मैं जीतने के बाद आपको धन्यवाद देने के लिए वापस आऊंगा।  

विज्ञापन

एक जनसभा को संबोधित करते हुए सिद्धारमैया ने कहा, वरुणा में आप मुझे जानते हैं। सही एचसी महादेवप्पा (मंत्री) को भी। मैं आपका प्रतिनिधित्व करता हूं। मेरा बेटा यतींद्र यहां (वरुणा) से पूर्व विधायक है। जब हम सब हैं तो कम से कम 60 हजार मतों की बढ़त होनी चाहिए। सिद्धारमैया का वरुणा विधानसभा क्षेत्र चामराजनगर लोकसभा क्षेत्र के तहत आता है, जहां से मंत्री महादेवप्पा के बेटे सुनील बोस कांग्रेस के उम्मीदवार हैं।

इस बीच, मांड्या में मतदाताओं से कांग्रेस का समर्थन करने की अपील करते हुए शिवकुमार ने कहा, मैं आपको बताना चाहता हूं कि मुझे ध्यान में रखते हुए आपने मांड्या जिले में (कांग्रेस को विधानसभा चुनाव में) अधिक सीटें दीं। आपकी इच्छा झूठी नहीं निकलेगी। आपको चिंता करने की जरूरत नहीं है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने लोकसभा चुनाव में आठ वोक्कालिगा लोगों को टिकट दिया है। मांड्या वोक्कालिंगा का गढ़ माना जाता है। 

शिवकुमार ने विधानसभा चुनाव से पहले मुख्यमंत्री पद की इच्छा जाहिर करते हुए वोक्कालिगा समुदाय से कहा था कि वह पार्टी की राज्य इकाई के अध्यक्ष के रूप में उनके साथ कोई मौका न गंवाएं।पिछले साल मई में विधानसभा चुनाव परिणाम सामने आने के बाद सिद्धारमैया और शिवकुमार के बीच मुख्यमंत्री पद के लिए टक्कर थी। कांग्रेस शिवकुमार को मनाने में सफल ही थी और उन्हें उप मुख्यमंत्री बना दिया था। 

उस समय ऐसी खबरें थीं कि रोटेशनल मुख्यमंत्री फॉर्मूले के आधार पर एक समझौता किया गया है। जिसके मुताबिक ढाई साल शिवकुमार मुख्यमंत्री रहेंगे। लेकिन पार्टी की ओर से इसकी आधिकारिक तौर पर पुष्टि नहीं की गई। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed