फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   should have knowledge of maths to book tickets or to know pnr status on irctc website

गणित की जानकारी के बिना नहीं ले सकेंगे PNR की जानकारी, वेबसाइट में किया गया बदलाव

Sun, 14 May 2017 06:27 AM IST
amarujala.com - Written By: नवनीत शरण
amarujala.com - Written By: नवनीत शरण Updated Sun, 14 May 2017 06:27 AM IST
विज्ञापन
should have knowledge of maths to book tickets or to know pnr status on irctc website

अब वेबसाइट पर यात्रा टिकट की जानकारी हालिस करने के लिए आपको गणित का ज्ञान भी रखना होगा। जोड़-घटाव जाने बगैर आप अपने टिकट का पीएनआर स्टेटस नहीं जान पाएंगे।

विज्ञापन


रेलवे की वेबसाइट पर पीएनआर स्टेटस चेक करने के लिए कैप्चा में दिए गए अंक को जोड़कर या घटाकर जानकारी देने पर ही यह पता चलेगा कि आपका टिकट वेटिंग है या कंफर्म हो गया है।      
विज्ञापन


सेंटर फॉर इंफॉरमेशन सिस्टम (CRIS) ने रेलवे रिजर्वेशन की वेबसाइट में बदलाव कर दिया है। अगर आप पीएनआर स्टेटस चेक करना चाहते हैं तो आपको जोड़-घटाव की जानकारी होनी चाहिए, क्योंकि पीएनआर के साथ ही वेबसाइट पर कैप्चा में कुछ अंक दिए जा रहे है, जिसे जोड़कर या घटाकर जवाब बॉक्स में भरना होगा। हालांकि यह पूर्व में मांगी गई जानकारी से काफी आसान हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पहले कैप्चा में अल्फा बेट के साथ ही अंकों की भी जानकारी मांगी जाती थी। कई बार दोनों जानकारी एक दूसरे में मिश्रित होने के कारण लोगों को कठिनाई होती थी, लेकिन अब यह बिल्कुल आसान हो गया है। 

Trending Videos

टिकट बुक करते समय कैप्चा की जगह दिखेगा फोटोग्राफ

should have knowledge of maths to book tickets or to know pnr status on irctc website

अगर आप वेबसाइट से टिकट बुक करते है तो कैप्चा की जगह फोटोग्राफ दिखेगा। जैसे ताजमहल का फोटो दिखने पर कैप्चा की जगह आगरा लिखने पर ही टिकट की बुकिंग स्वीकृत की जा रही है।          

वेबसाइट पर मिल रहे हैं किराया बढ़ाने के संकेत

रेल मंत्रालय के लिए यात्री किराया बढ़ाना किसी चुनौती से कम नहीं है। प्रीमियम ट्रेनों में फ्लैक्सी सिस्टम के बारे में रेलवे को खराब फीड बैक मिल रहा है, लिहाजा मंत्रालय अचानक किराया बढ़ाने में हिचक रहा है। रेलवे अब एक तरह की मुहिम चला रहा है। आईआरसीटीसी की वेबसाइट खोलते ही यह बताया जा रहा है कि क्या आप जानते हैं कि आपके किराये का 43 फीसदी खर्च (सब्सिडी के रूप में मिल रहा पैसा) देश के आम नागरिक वहन करते हैं। इसका संकेत यह है कि रेलवे यात्रा खर्च पर दी जाने वाली सब्सिडी में बदलाव करना चाहता है। इसके लिए कई तरह के फार्मूले पर मंत्रालय विचार कर रहा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed