{"_id":"58550c774f1c1bb95164a09e","slug":"shooter-beats-up-rapist-an-olympian-at-pune-nationals-he-runs-away","type":"story","status":"publish","title_hn":"ओलंपियन संजीव पर टूट पड़ी महिला शूटर, स्टेडियम छोड़ भागे","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
ओलंपियन संजीव पर टूट पड़ी महिला शूटर, स्टेडियम छोड़ भागे
टीम डिजिटल / अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Sat, 17 Dec 2016 03:29 PM IST
विज्ञापन
- फोटो : TOI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पुणे में नेशनल शूटिंग चैंपियनशिप में हिस्सा लेने पहुंचे ओलंपियन संजीव राजपूत के साथ एक महिला शूटर ने मार-पीट की, जिसके बाद संजीव स्टेडियम से फरार हो गए। बता दें कि इस महिला शूटर ने एक साल पहले दिल्ली में संजीव राजपूत के उपर बलात्कार का आरोप लगाते हुए केस दर्ज कराया था।
पुणे मिरर में छपी खबर के मुताबिक शूटिंग रेंज के करीब इन दोनों खिलाड़ियों में लगभग हाथापाई होती रही। घटना की जानकारी स्थानीय पुलिस को दी गई, लेकिन पुलिस के आने से पहले संजीव स्टेडियम से फरार हो गए। पुलिस उनकी तलाश में जुटी है।
संजीव का मोबाईल फोन भी बंद जा रहा है। यहां तक की संजीव फाइनल में भाग लेने भी नहीं आए। पीड़ित महिला ने संजीव राजपूत के खिलाफ अब एक बार फिर नए सिरे से पूणे के हिंजेवाडी पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई है।
विज्ञापन
बता दें कि संजीव राजपूत के खिलाफ बीते साल 4 दिसंबर को दिल्ली के चाणक्यपुरी थाने में बलात्कार की शिकायत दर्ज कराई थी। अपनी शिकायत में पीड़िता ने बताया कि संजीव राजपूत ने शादी का वादा कर उनका यौन शोषण किया था।
स्टेडियम में मौजूद एक प्रत्यक्षदर्शी ने बताया कि संजीव जैसे ही स्टेडियम में आए महिला खिलाड़ी उनपर टूट पड़ी। वहां खड़े लोग समझ ही नहीं पाए कि अचानक क्या हुआ। हालांकि एक अन्य प्रत्यक्षदर्शी का कहना है कि संजीव ने पहले पीड़िता के उपर कुछ टिप्पणी की जिसके बाद पीड़िता संजीव पर टूट पड़ी।