{"_id":"5a8c4dcb4f1c1bd34b8b9d1a","slug":"shoes-thrown-towards-odisha-cm-naveen-patnaik-in-bargarh","type":"story","status":"publish","title_hn":"VIDEO: ओडिशा के सीएम नवीन पटनायक पर फेंका जूता, जनसभा छोड़ भागे","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
VIDEO: ओडिशा के सीएम नवीन पटनायक पर फेंका जूता, जनसभा छोड़ भागे
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भुवनेश्वर
Updated Tue, 20 Feb 2018 10:13 PM IST
विज्ञापन
naveen patnaik
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक पर जनसभा को संबोधित करते समय एक शख्स ने जूता फेंक कर मारा। हालांकि उनकी सिक्योरिटी ने खड़े व्यक्ति ने जूता लगने से पहले ही हाथ अड़ा दिया इसलिए सीएम को जूता लगने से बच गया।
इस दौरान नवीन पटनायक ओडिशा के बारगढ़ में एक जनसभा को संबोधित कर रहे थे। तभी भीड़ में आगे ही खड़े एक शख्स ने जूता निकाला और सीएम नवीन पटनायक की तरफ फेंक कर मार दिया। इसके बाद वहां मौजूद भीड़ ने आरोपी पकड़ लिया और जमकर धुनाई कर दी। इसके चलते आरोपी को काफी चोट आई है। फिलहाल आरोपी से पुछताछ की जा रही है।
बता दें कि इससे पहले सीएम नवीन पटनायक पर एक जनसभा में ही अंडे फेंके थे। तब वह बालासोर में सभा को संबोधित कर रहे थे। हालांकि इस घटना में भी नवीन पटनायक बाल बाल बच गए। वहीं मंच पर मौजूद अन्य नेताओं पर अंडे गिरे। नवीन पटनायक यहां तलसारी बीच फेस्टिवल के उद्घाटन समारोह में पहुंचे थे। दो अंडे फेंके जाने के बाद मुख्यमंत्री के सुरक्षाकर्मियों ने उन्हें घेर लिया। जिसके बाद उन्हें वहां से सुरक्षित ले जाया गया।
मुख्यमंत्री नवीन पटनायक पर अंडे से निशाना साधने वाली महिला स्थानीय बीजेपी कार्यकर्ता दिलीप कामिला की पत्नी हैं। आरोपी महिला को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। कुछ ही दिनों पहले बीजेडी से निलंबित बैजयंत पांडा ने इस घटना की निंदा की है।
बैजयंत पांडा ने कहा है कि, 'मुझे नहीं पता उसकी शिकायत क्या थी लेकिन मुझे लगता है कि उन्हें किसी अन्य तरीके से विरोध करना चाहिए था। मैं शारीरिक तौर पर नुकसान पहुंचाकर विरोध के पक्ष में नहीं हूं। इससे सीएम की आंखों में चोट पहुंच सकती थी।'
उन्होंने आगे कहा कि, 'पिछले साल कुछ बीजेडी कार्यकर्ताओं ने मुझ पर भी अंडे, पत्थरों और लाठियों से हमला किया था। लेकिन चार महीनों तक किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई थी।'

#WATCH Shoes thrown towards Odisha CM Naveen Patnaik in Bargarh, the culprit was later thrashed and received injuries pic.twitter.com/6UNEkHmJKJ
विज्ञापन विज्ञापन— ANI (@ANI) February 20, 2018