{"_id":"5e5933ce8ebc3ef4025a189c","slug":"shocking-representation-of-women-in-science","type":"story","status":"publish","title_hn":"विज्ञान के क्षेत्र में महिलाओं का कम प्रतिनिधित्व हैरान करने वाला: राष्ट्रपति","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
विज्ञान के क्षेत्र में महिलाओं का कम प्रतिनिधित्व हैरान करने वाला: राष्ट्रपति
Fri, 28 Feb 2020 09:44 PM IST
Trainee Trainee
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Trainee Trainee
Updated Fri, 28 Feb 2020 09:44 PM IST
विज्ञापन
भारत के राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने कहा कि देश में योग्य और प्रतिभाशाली महिला वैज्ञानिकों की कमी न होने के बावजूद रिसर्च और डेवलपमेंट के क्षेत्र में महज पंद्रह फीसदी महिलाएं हैं। नेशनल टास्क फोर्स की रिपोर्ट का हवाला देते हुए उन्होंने कहा, दुनिया में यह अनुपात करीब 30 प्रतिशत है।
विज्ञापन
राष्ट्रीय विज्ञान दिवस के मौके पर राष्ट्रपति कोविंद ने देश के वैज्ञानिकों की तारीफ की, लेकिन विज्ञान व प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में महिलाओं की कम भागीदारी पर निराशा जताई। उन्होंने कहा, महिला वैज्ञानिकों ने इसरो के मंगलयान मिशन में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई, इसके बावजूद उनकी कम मौजूदगी हैरान करती है।
विज्ञापन
राष्ट्रपति ने बताया कि शिक्षण संस्थानों में भी महिलाएं कम हैं क्योंकि विज्ञान-प्रौद्योगिकी की पढ़ाई करने वाली कम महिलाएं ही इसे करियर के रूप में अपनाती हैं। महिलाओं को उच्च शिक्षा के लिए प्रेरित करने के लिए उन्होंने केंद्रीय विश्वविद्यालयों में उनका प्रतिनिधित्व बढ़ा दिया है।
विज्ञापन