फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Shobha Karandlaje R Ashoka booked for provocative statements over Nagamangala violence news in Hindi

Karnataka:भाजपा नेता करंदलाजे-अशोक के खिलाफ केस दर्ज, नागमंगला हिंसा पर विवादित टिप्पणी करने का आरोप

Thu, 19 Sep 2024 02:55 PM IST
श्वेता महतो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बंगलूरू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बंगलूरू Published by: श्वेता महतो Updated Thu, 19 Sep 2024 02:55 PM IST
सार

केंद्रीय मंत्री शोभा करंदलाजे ने अपने पोस्ट में कहा था कि पुलिस आज गणेश मूर्ति को पुलिस वैन में रखकर ले गई। कर्नाटक में कानून-व्यवस्था पूरी तरह से चरमरा गई है। कांग्रेस शासन में हिंदू खुद को अनाथ और उपेक्षित महसूस करते हैं।

विज्ञापन
Shobha Karandlaje R Ashoka booked for provocative statements over Nagamangala violence news in Hindi
शोभा करंदलाजे, आर अशोक - फोटो : ANI

विस्तार

कर्नाटक के नागमंगला में गणेश मूर्ति विसर्जन के दौरान दो गुटों में झड़प के बाद विवादित टिप्पणी करने के आरोप में केंद्रीय मंत्री शोभा करंदलाजे और विधानसभा में विपक्ष के नेता आर. अशोक के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। मांड्या जिले में एक 45 वर्षीय पुलिस अधिकारी की शिकायत के आधार पर भाजपा नेताओं पर दो अलग-अलग एफआईआर दर्ज की गई है। भारतीय न्याय संहिता की धारा 192 के तहत पुलिस ने मामला दर्ज किया।
विज्ञापन


केंद्रीय मंत्री शोभा करंदलाजे ने गुरुवार को आरोप लगाया कि कर्नाटक में अघोषित आपातकाल है और उन्होंने सीएम सिद्धारमैया को हिल्टर के साथ जोड़ दिया। उन्होंने कहा, "कर्नाटक में अघोषित आपातकाल है। मुख्यमंत्री बनने के बाद सिद्धारमैया हिट्लर बन गए हैं। भाजपा सांसदों और विधायकों पर लगातार एफआईआर दर्ज की जा रही है। राज्य के इतिहास में पहली बार विपक्ष के नेता और एक केंद्रीय मंत्री के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। इसके साथ ही दक्षिणी बंगलूरू के सांसद तेजस्वी सूर्या के खिलाफ भी एफआईआर दर्ज की गई है।"
विज्ञापन


उन्होंने आगे कहा, "मैं सिद्धारमैया से पूछना चाहती हूं कि कांग्रेस नेता इवान डिसूजा ने राज्यपाल को बांग्लादेश जैसे नतीजे भुगतने की धमकी दी थी। हमारे कार्यकर्ता रोज पुलिस स्टेशन में जाकर शिकायत दर्ज करा रहे हैं, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हो रही है।"
विज्ञापन
विज्ञापन


करंदलाजे-अशोक ने सोशल मीडिया पर किया था पोस्ट
केंद्रीय मंत्री शोभा करंदलाजे ने 13 सितंबर को एक ऑनलाइन पोस्ट में लिखा था, "कर्नाटक के मांड्या में पुलिस ने प्रथम पूज्य गणेश को गिरफ्तार किया। राष्ट्र विरोधियों ने भगवान गणेश के ऊपर पत्थर और जूते फेंके। इसके साथ ही 25 से अधिक दुकानों में आग लगा दी गई। मुख्यमंत्री सिद्धारमैया और राज्य गृह मंत्री जी. परमेश्वर आरोपियों को बचा रहे हैं।" उन्होंने आगे कहा, "पुलिस आज गणेश मूर्ति को पुलिस वैन में रखकर ले गई। कर्नाटक में कानून-व्यवस्था पूरी तरह से चरमरा गई है। कांग्रेस शासन में हिंदू खुद को अनाथ और उपेक्षित महसूस करते हैं।" कर्नाटक विधानसभा में विपक्ष के नेता आर. अशोक ने भी इस घटना पर प्रतिक्रिया दी थी। उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा, "तीन उपद्रवियों ने पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे लगाए। इस घटना में प्रतिबंधित संगठनों के सामिल होने का संदेह और भी मजबूत हो गया।"


पुलिस ने दी प्रतिक्रिया
पुलिस के अनुसार, नागमंगला में 11 सितंबर की रात को दो गुटों के बीच झड़प हो गई थी। इस दौरान कुछ उपद्रवियों ने पथराव किया, जिससे इलाके में तनाव बढ़ गया। दो गुटों के बीच टकराव में कुछ दुकानों में भी आग लगा दी गी। भीड़ को तितर-बितर करने के लिए पुलिस ने हल्का बल प्रयोग किया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed