फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Shivshena slams Modi over kolkata CBI crisis

सीबीआई बनाम ममता विवाद को लेकर शिवसेना ने पीएम मोदी पर साधा निशाना

Tue, 05 Feb 2019 07:08 PM IST
Nilesh Kumar भाषा, मुंबई
भाषा, मुंबई Published by: Nilesh Kumar Updated Tue, 05 Feb 2019 07:08 PM IST
विज्ञापन
Shivshena slams Modi over kolkata CBI crisis
Shivsena - फोटो : अमर उजाला

पश्चिम बंगाल सरकार और सीबीआई के बीच उठे विवाद पर शिवसेना ने मोदी सरकार पर निशाना साधते हुए आरोप लगाया कि यह आगामी लोकसभा चुनाव में फायदा पाने के लिए रची गई एक सोची समझी साजिश थी। शिवसेना ने अपने मुखपत्र सामना में कहा कि कोलकाता में जो कुछ भी हो रहा है उससे लोकतंत्र को खतरा है।

विज्ञापन


चिटफंड घोटाला मामले में कोलकाता पुलिस प्रमुख राजीव कुमार से पूछताछ करने की सीबीआई की कोशिश के खिलाफ रविवार से धरने पर बैठी पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी का कहना है कि संविधान और देश की रक्षा के लिए वह अपना प्रदर्शन जारी रखेंगी और इसके लिए वह कोई भी परिणाम भुगतने को तैयार हैं।
विज्ञापन


शिवसेना ने कहा कि कोलकाता पुलिस प्रमुख के खिलाफ केन्द्र दो महीने पहले भी कार्यवाही कर सकता था और सीबीआई भी उनके घर पर पूछताछ के लिए पहुंचने से पहले उचित ढंग से समन भेज सकती थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


उद्धव ठाकरे के नेतृत्व वाली पार्टी ने कहा कि शारदा चिटफंड घोटाले में शामिल किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाना चाहिए लेकिन सीबीआई चिट इंडिया मामले को कैसे देखती है जो कि पिछले साढ़े चार साल से चल रहा है।

अपने विचारों पर विस्तृत जानकारी दिए बिना उन्होंने कहा कि नरेंद्र मोदी को देश के प्रधानमंत्री के तौर पर कोलकाता में जारी संकट पर ध्यान देना चाहिए ना कि एक भाजपा नेता की तरह।शिवसेना ने साथ ही दावा किया कि भाजपा को इस बार लोकसभा चुनाव में उत्तर भारत से महाराष्ट्र तक  100 सीटों का नुकसान होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed