फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Shivsena UBT Samaana calls Mahayuti victory lucky draw says EVM hai toh mumkin hai news and updates

Maharashtra Polls: महायुति की जीत को शिवसेना-UBT ने बताया लकी ड्रॉ, मुखपत्र सामना में कहा- EVM है तो मुमकिन है

Wed, 27 Nov 2024 03:20 PM IST
कीर्तिवर्धन मिश्र न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: कीर्तिवर्धन मिश्र Updated Wed, 27 Nov 2024 03:20 PM IST
सार

सामना में पूछा गया- आखिर कैसे सत्तासीन महायुति ने बंपर लकी ड्रॉ में 288 में से 230 सीटों पर जीत दर्ज की? जवाब ढूंढने पर हमारी सोच ईवीएम पर रुक जाती है। 

विज्ञापन
Shivsena UBT Samaana calls Mahayuti victory lucky draw says EVM hai toh mumkin hai news and updates
उद्धव ठाकरे, अध्यक्ष, शिवसेना (यूबीटी) - फोटो : X / @ShivSenaUBT_

विस्तार

महाराष्ट्र में विधानसभा चुनाव के नतीजे आने के बाद से महा विकास अघाड़ी की तरफ से इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन (ईवीएम) के मुद्दे पर विवाद जारी है। कांग्रेस, शरद पवार के नेतृत्व वाली राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा-एसपी) से लेकर उद्धव ठाकरे के नेतृत्व वाली शिवसेना तक ईवीएम पर सवाल खड़े कर रही हैं। अब शिवसेना-यूबीटी ने बुधवार को अपने मुखपत्र सामना में महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव को लेकर टिप्पणी की है। पार्टी ने चुनाव में महायुति की जीत को बंपर लकी ड्रॉ करार दिया है। सामना के संपादकीय लेख में कहा गया- ईवीएम है तो मुमकिन है।
विज्ञापन


शिवसेना-यूबीटी ने सामना के जरिए ईवीएम पर निशाना साधते हुए कहा, "अमेरिकी अरबपति एलन मस्क ने हाल ही में भारत में हुए चुनाव में वोटों की गिनती की रफ्तार की तारीफ की और अपने देश के राष्ट्रपति चुनावों में वोटों की गिनती की रफ्तार से इसकी तुलना की। लेकिन आम भारतीय भी ईवीएम के काम करने के तरीके से हक्का-बक्का है।" मुखपत्र में कहा गया कि मस्क ने खुद ही कुछ महीने पहले कहा था कि ईवीएम को हैक किया जा सकता है। 
विज्ञापन


सामना में पूछा गया- आखिर कैसे सत्तासीन महायुति ने बंपर लकी ड्रॉ में 288 में से 230 सीटों पर जीत दर्ज की? जवाब ढूंढने पर हमारी सोच ईवीएम पर रुक जाती है। पार्टी ने मुखपत्र में कहा, "महाराष्ट्र में इस्तेमाल की गईं ईवीएम का गुजरात-राजस्थान कनेक्शन, 95 विधानसभाओं में ईवीएम के जरिए डाले गए वोटों और मतों की गिनती के आंकड़ो में फर्क, ईवीएम की बैटरी की चार्जिंग का रहस्य और कई अन्य चीजें 'ईवीएम स्कैम' की तरफ हमारे शक को बढ़ाती हैं।"
विज्ञापन
विज्ञापन


संपादकीय में कहा गया कि देश के लोग सोच रहे हैं कि आखिर महायुति गठबंधन को इतने ज्यादा वोट कैसे मिले। 



महाराष्ट्र में महायुति की हुई एकतरफा जीत
बता दें कि महाराष्ट्र में चुनावी नतीजों में महायुति को जबरदस्त जीत हासिल हुई। राज्य की 288 सीटों वाली विधानसभा में महायुति को 230 सीटें मिलीं, जबकि विपक्षी महा विकास अघाड़ी सिर्फ 46 सीटें ही हासिल कर पाई। एमवीए में शिवसेना-यूबीटी 20 सीटों के साथ सबसे बड़ी पार्टी बनी, जबकि कांग्रेस को सिर्फ 16 सीटों पर जीत मिली। वहीं, राकांपा (एसपी) को महज 10 सीट पर ही जीत हासिल हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed