फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Shivsena slammed Central Government and Bollywood artists on rising price of Petrol Diesel

ईंधन की बढ़ती कीमतों को लेकर शिवसेना के निशाने पर केंद्र और बॉलीवुड कलाकार

Mon, 22 Feb 2021 08:11 PM IST
गौरव पाण्डेय पीटीआई, मुंबई
पीटीआई, मुंबई Published by: गौरव पाण्डेय Updated Mon, 22 Feb 2021 08:11 PM IST
विज्ञापन
Shivsena slammed Central Government and Bollywood artists on rising price of Petrol Diesel
Shivsena - फोटो : Shivsena

शिवसेना ने ईंधन की बढ़ी कीमतों को लेकर सोमवार को केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि अयोध्या में राम मंदिर निर्माण के लिए चंदा एकत्र करने के बजाए सरकार को देश में पेट्रोल-डीजल की कीमतें कम करने के लिये कदम उठाने चाहिए। महाराष्ट्र में सत्ताधारी गठबंधन का नेतृत्व करने वाले दल ने ईंधन के बढ़ते दामों पर बॉलीवुड कलाकारों की चुप्पी का मुद्दा भी उठाया। कांग्रेस भी पेट्रोलियम उत्पादों की बढ़ती कीमतों पर फिल्मी कलाकारों की चुप्पी का मुद्दा उठा चुकी है।

विज्ञापन


पार्टी के मुखपत्र ‘सामना’ के संपादकीय में शिवसेना ने कहा कि पेट्रोल और डीजल के दामों में कमी करने से यह सुनिश्चित होगा कि भगवान राम के भक्तों को खाना मिले। बता दें कि अयोध्या में राम मंदिर के निर्माण का काम देखने के लिए केंद्र सरकार की ओर से श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट का गठन किया गया है। उल्लेखनीय है कि अयोध्या में भव्य राम मंदिर के निर्माण के लिए चंदा एकत्रित करने के उद्देश्य से राष्ट्रव्यापी अभियान की शुरुआत पिछले महीने की गई थी।
विज्ञापन


शिवसेना ने कहा कि आवश्यक वस्तुओं की कीमत को नियंत्रित करना सरकार का दायित्व है। इसमें कहा गया कि अगर केंद्र सरकार (कीमतों को नियंत्रित करने के) अपने दायित्व को भूल गई है तो लोगों को (सरकार की) स्मृति में आई इस कमी को दूर करना चाहिए। पार्टी ने कहा कि राम मंदिर निर्माण के लिए चंदा एकत्रित करने के स्थान पर पेट्रोल और डीजल के दाम नीचे लाइए। राम भक्तों को इससे (कीमतों में कमी होने से) खाना मिलेगा और भगवान राम भी इससे खुश होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


उद्धव ठाकरे के नेतृत्व वाली पार्टी ने सवाल उठाए कि क्यों जब-तब प्रदर्शन करने वाली भाजपा अब ईंधन के बढ़े दामों को लेकर चुप है। मराठी दैनिक ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी लगता है ईंधन के मौजूदा बढ़े दामों के लिये पूर्ववर्ती सरकारों को जिम्मेदार ठहरा रहे हैं। उल्लेखनीय है कि मोदी ने पिछले हफ्ते कहा था कि पूर्ववर्ती सरकारें अगर भारत के ऊर्जा आयात को घटाने पर ध्यान केंद्रित करतीं तो मध्यम वर्ग को पेट्रोल-डीजल की ऊंची कीमतों का बोझ नहीं उठाना पड़ता।

वैश्विक दरों से संबद्ध ईंधन के खुदरा मूल्य में लगातार वृद्धि का संदर्भ दिए बगैर प्रधानमंत्री मोदी ने कहा था कि वित्त वर्ष 2019-20 में भारत ने अपनी तेल जरूरतों का 85 फीसदी आयात किया था जबकि गैस जरूरतों का 53 फीसदी हिस्सा आयातित था। शिवसेना ने कहा कि पूर्ववर्ती सरकारों ने इंडियन ऑयल, ओएनजीसी और भारत पेट्रोलियम जैसे सार्वजनिक उपक्रम स्थापित किए लेकिन मोदी उन्हें बेच रहे हैं और अब ईंधन के बढ़े दामों के लिए पिछली सरकारों पर दोष मढ़ रहे हैं।

‘सामना’ के संपादकीय में इस बात का भी उल्लेख किया गया कि कैसे 2014 के पहले (जब कांग्रेस के नेतृत्व वाली संप्रग केंद्र में था) पेट्रोल और डीजल के बढ़े दामों पर अक्षय कुमार और अमिताभ बच्चन जैसे अभिनेताओं ने अपनी राय व्यक्त की थी। इसमें कहा गया कि पेट्रोल के दाम 100 रुपये प्रति लीटर (राजस्थान में) तक पहुंचने के बावजूद अब ये सितारे खामोश हैं। भाजपा की पूर्व सहयोगी शिवसेना ने दावा किया कि ये हस्तियां चुप हैं क्योंकि उनसे ऐसे ही रहने को कहा गया है।

पार्टी ने दावा किया कि इसका यह भी मतलब है 2014 से पहले अपनी राय व्यक्त करने, आलोचना करने की स्वतंत्रता थी। अगर कोई सरकार की नीतियों की आलोचना करता था तो उसे राजद्रोह से संबंधित धाराओं के तहत जेल में नहीं डाला जाता था। संपादकीय में कहा गया कि आज हमने पेट्रोल-डीजल के दामों में बढ़ोतरी पर नाराजगी व्यक्त करने की आजादी तक खो दी है। इसलिये अक्षय कुमार और अमिताभ बच्चन को क्यों अनावश्यक रूप से दोष देना?


राज्य में शिवसेना की सहयोगी कांग्रेस ने महाराष्ट्र में हाल ही में अभिनेताओं पर निशाना साधते हुए पूछा था कि वे ईंधन की बढ़ी कीमतों को लेकर क्यों चुप हैं। इसके साथ ही पार्टी ने राज्य में उनकी फिल्मों का प्रदर्शन बाधित करने की धमकी दी थी। वहीं, केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने बीते शनिवार को इस संबंध में कहा था कि पेट्रोल और डीजल के दामों को तार्किक स्तर तक नीचे लाने के लिए केंद्र सरकार और राज्यों की सरकारों को मिलकर एक तंत्र विकसित करना होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed