फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Shivsena praised Rahul Gandhi and Priyanka Gandhi in its mouthpiece Samna for Election 2019

शिवसेना ने की राहुल-प्रियंका की तारीफ, कहा- सदन में मजबूत विपक्ष बनेगी कांग्रेस

Wed, 22 May 2019 08:34 AM IST
Gaurav Pandey न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: Gaurav Pandey Updated Wed, 22 May 2019 08:34 AM IST
विज्ञापन
Shivsena praised Rahul Gandhi and Priyanka Gandhi in its mouthpiece Samna for Election 2019
कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी और प्रियंका गांधी वाड्रा (फाइल फोटो) - फोटो : पीटीआई

शिवसेना ने एग्जिट पोल के नतीजों पर भरोसा जताते हुए कहा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली सरकार दोबारा सत्ता में आएगी। साथ ही उसने कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी और उनकी बहन पार्टी महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा की कड़ी मेहनत की भी तारीफ की। 

विज्ञापन


पार्टी के मुखपत्र सामना में कहा गया है कि नई लोकसभा में कांग्रेस को इस बार विपक्ष के नेता पद के लिए पर्याप्त सीटें मिल जाएंगी। सामना के संपादकीय में लिखा गया है कि साल 2019 में फिर मोदी सरकार आएगी, ऐसा कहने के लिए राजनीतिक पंडितों की आवश्यकता नहीं है। जमीनी हालत ऐसी थी कि लोग मोदी को सत्ता में लाने के लिए मन बना चुके थे।
विज्ञापन


मुखपत्र में दावा किया गया है कि महाराष्ट्र में शिवसेना-भाजपा गठबंधन ऐतिहासिक जीत दर्ज करेगा। वहीं, राहुल और प्रियंका की प्रशंसा करते हुए शिवसेना ने लिखा है कि निश्चित ही इन दोनों ने मेहनत की। पिछले चुनाव में कांग्रेस के पास लोकसभा में इतनी भी संख्या नहीं थी कि विपक्ष के नेता का पद पा सके। लेकिन इस बार उसे वे जरूरी सीटें मिल सकती हैं। हालांकि इस बार भी कांग्रेस 100 सीटों का आंकड़ा पार नहीं कर पाएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


गौरतलब है कि अधिकतर एग्जिट पोल में दोबारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली सरकार बनने का पूर्वानुमान जताया गया है। कुछ एग्जिट पोल में भाजपा नीत राजग को 300 से अधिक सीटें मिलने और लोकसभा में आराम से 272 का बहुमत का आंकड़ा पार करने का अनुमान है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed