हाजी अली दरगाह में तृप्ति ने किया प्रवेश तो चप्पल से मारेंगे: हाजी अराफात
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महाराष्ट्र के दो बड़े मंदिरों शनि शिंगणापुर और त्र्यंबकेश्वर मंदिर में महिलाओं के प्रवेश के बाद अब हाजी अली की दरगाह के अंदर महिलाओं के प्रवेश के मुद्दे ने जोर पकड़ लिया है। भूमाता ब्रिगेड की प्रमुख तृप्ति देसाई के दरगाह में जाकर चादर चढ़ाने की बात सामने आने के बाद शिवसेना के नेता हाजी अराफात ने ऐसा करने पर चप्पल से मारने की धमकी दी है। उनकी इस धमकी ने अब नए विवाद का रूप ले लिया है।
अराफात ने दरगाह में जाकर मजार पर चादर चढ़ाने की बात करने वाली तृप्ति देसाई और अन्य महिला संगठनों को धमकी देते हुए कहा कि वे इसका विरोध करेंगे। अराफात ने कहा, 'तृप्ति देसाई ने कहा है कि वे हाजी अली में जाकर मजार को छूएंगी। हम इसकी घोर निंदा करते हैं, हम ऐसा नहीं होने देंगे।'
इस दौरान यह भी खबरें आ रही हैं कि अराफात ने साफ तौर पर हाजी अली दरगाह में प्रवेश करने वाली औरतों को चप्पल मारने की बात भी कही है। अराफात के इस बयान का कई महिला संगठनों ने भी विरोध किया है।
Trupti Desai says will enter and touch Mazaar at Haji Ali,we strongly condemn this,won't allow-Haji Arafat,Shiv Sena pic.twitter.com/e3S81uxRVc
— ANI (@ANI_news) April 23, 2016