फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Shivsena leader Aaditya Thackeray on IT raids in Maharashtra Central agencies in a way become publicity machinery of BJP

महाराष्ट्र में आईटी रेड: शिवसेना नेता आदित्य ठाकरे बोले, प्रचार तंत्र की तरह हो रहा केंद्रीय एजेंसियों का इस्तेमाल

Tue, 08 Mar 2022 01:43 PM IST
प्रांजुल श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: प्रांजुल श्रीवास्तव Updated Tue, 08 Mar 2022 01:43 PM IST
सार

आदित्य ठाकरे ने कहा कि, देश के सभी हिस्सों में केंद्रीय एजेंसियों का दुरुपयोग किया जा रहा है। यह बंगाल, आंध्र प्रदेश में हुआ और अब यह महाराष्ट्र में भी हो रहा है।

विज्ञापन
Shivsena leader Aaditya Thackeray on IT raids in Maharashtra Central agencies in a way become publicity machinery of BJP
आदित्य ठाकरे - फोटो : ANI

विस्तार

महाराष्ट्र के 20 से ज्यादा ठिकानों पर इनकम टैक्स के छापों पर शिवसेना नेता आदित्य ठाकरे ने निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार केंद्रीय एजेंसियों का इस्तेमाल प्रचार तंत्र के रूप में कर रही है। दरअसल, महाराष्ट्र के जिन 20 ठिकानों पर छापेमारी की गई है, उसमें 12 जगह मुंबई में हैं और ज्यादातर जगहें व्यापारियों से जुड़ी हुई हैं। जानकारी के मुताबिक, यह छापे संदिग्ध कर चोरी से जुड़े हुए थे। 

विज्ञापन


इनकम टैक्स की छापेमारी के बाद महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे के बेटे और सरकार में मंत्री आदित्य ठाकरे ने कहा कि, देश के सभी हिस्सों में केंद्रीय एजेंसियों का दुरुपयोग किया जा रहा है। यह बंगाल, आंध्र प्रदेश में हुआ और अब यह महाराष्ट्र में भी हो रहा है। केंद्रीय एजेंसियां एक तरह से भाजपा की ही प्रचार मशीनरी बन गई हैं, लेकिन महाराष्ट्र इससे झुकेगा नहीं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed