फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Shivsena former leader of opposition ramdas kadam to resign

Maharashtra Crisis: शिवसेना को एक और बड़ा झटका, पूर्व नेता प्रतिपक्ष रामदास कदम ने दिया इस्तीफा

Mon, 18 Jul 2022 02:39 PM IST
संजीव कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: संजीव कुमार झा Updated Mon, 18 Jul 2022 02:39 PM IST
सार

महाराष्ट्र के रत्नागिरी में खेड़ विधानसभा क्षेत्र के पूर्व विधायक रामदास कदम शिवसेना के उन कई बागी नेताओं में शामिल हैं, जिन्हें शहरी विकास मंत्री एकनाथ शिंदे का पक्ष लेते देखा गया है। रामदास कदम का पिछले महीने परिवहन मंत्री अनिल परब के साथ अनबन हो गई थी।

विज्ञापन
Shivsena former leader of opposition ramdas kadam to resign
उद्धव ठाकरे - फोटो : पीटीआई

विस्तार

महाराष्ट्र में कुर्सी छिनने के बाद भी शिवसेना की मुश्किलें कम नहीं हो रही हैं। नेताओं के टूटने का दौर अब भी जारी है। ताजा जानकारी के मुताबिक अब पूर्व नेता प्रतिपक्ष और मंत्री रहे रामदास कदम ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया है।इससे पहले उनके बेटे और विधायक योगेश कदम भी शिंदे खेमे में शामिल हो गए थे।

विज्ञापन


रत्नागिरी में खेड़ विधानसभा क्षेत्र के पूर्व विधायक राम कदम शिवसेना के उन कई बागी नेताओं में शामिल हैं, जिन्हें शहरी विकास मंत्री एकनाथ शिंदे का पक्ष लेते देखा गया है। रामदास कदम का पिछले महीने परिवहन मंत्री अनिल परब के साथ अनबन हो गई थी और उन्होंने शिवसेना में दरकिनार किए जाने की शिकायत की थी। वहीं ऐसी अटकलें थीं कि परब के साथ विवाद के बाद कदम शिवसेना छोड़ देंगे, उन्हें पार्टी सांसद और प्रवक्ता संजय राउत से मिलने के बाद मना लिया गया था।
विज्ञापन


कभी शिवसेना के साथ आखिरी सांस तक साथ रहने की बात कही थी
बता दें कि कुछ दिन पहले रामदास कदम ने कहा था कि मैं आखिरी सांस तक शिवसेना के साथ हूं। मैं शिवसेना और सीएम उद्धव ठाकरे का समर्थन करता रहूंगा। यह सच है कि मेरे बेटे योगेश कदम को मतदाताओं की मांगों और उम्मीदों के कारण पार्टी नेतृत्व से कुछ शिकायतें हैं, लेकिन मैं शिवसेना को नहीं छोड़ूंगा।
विज्ञापन
विज्ञापन





शिवसेना के नोटिस में शिंदे और रामदास कदम का नाम नहीं
शिवसेना की कार्यकारी समिति ने जहां 16 बागी विधायकों को कारण बताओ नोटिस जारी कर 48 घंटे में जवाब मांगा है, वहीं बागी नेता एकनाथ शिंदे और रामदास कदम सूची में शामिल नहीं हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed