फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Shivraj Singh cabinet formed next month Congress rebels claim before BJP

शिवराज मंत्रिमंडल का गठन अगले महीने, भाजपा से पहले कांग्रेस के बागियों की दावेदारी

Fri, 27 Mar 2020 11:27 AM IST
Rohit Ojha न्यूज डेस्क, अमर उजाला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला Published by: Rohit Ojha Updated Fri, 27 Mar 2020 11:27 AM IST
विज्ञापन
Shivraj Singh cabinet formed next month Congress rebels claim before BJP
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान (फाइल फोटो) - फोटो : ANI

देश में फैली कोरोना की महामारी को देखते हुए मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने अपने मंत्रिमंडल का गठन टाल दिया है। कोविड-19 के कारण देश में लगे लॉकडउन के बाद स्वास्थ्य से जुड़ी स्थितियां सामान्य होती हैं तो कैबिनेट का गठन अप्रैल के दूसरे सप्ताह में हो सकता है।

विज्ञापन


माना जा रहा है कि कांग्रेस से भारतीय जनता पार्टी में शामिल हए 22 विधायकों शिवराज की कैबिनेट में जगह मिलेगी। इनमें से छह तुलसी सिलावट, महेंद्र सिंह सिसोदिया, गोविंद सिंह राजपूत, प्रभुराम चौधरी, इमरती देवी और प्रद्युम्न सिंह तोमर सिंधिया के समर्थक हैं। बाकी तीन बिसाहूलाल सिंह, ऐदंल सिंह कंसाना और राजवर्धन सिंह दत्तीगांव शामिल हैं।
विज्ञापन


शिवराज सिंह कैबिनेट 24 से 26 लोगों की बनेगी। जिसमें छह से आठ राज्यमंत्री हो सकते हैं, लेकिन शिवराज सिंह के सामने चुनौती इस बात की होगी कि वो अपने लोगों में से किसे अपने मंत्रिमंडल में शामिल करते हैं। पिछले विधानसभा चुनाव में करीब 13 मंत्री चुनाव हार गए थे, वहीं कुछ को टिकट नहीं मिला था।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस बार जिसमें इस बार जगदीश देवड़ा, अजय विश्नोई, करण सिंह वर्मा, कमल पटेल, मीना सिंह, बृजेंद्र प्रताप सिंह, हरिशंकर खटीक और गोपीलाल जाटव चुनाव जीतकर विधानसभा पहुंचे हैं। साथ ही ये पूर्व में मंत्री भी रह चुके हैं। इसके अलावा कैबिनेट के लिए ऐसे भी दावेदार हैं, जिन्होंने तीसरी या चौथी बार विधानसभा का चुनाव जीता है।

इनमें ओम प्रकाश सकलेचा, यशपाल सिंह सिसोदिया, राजेंद्र पांडे, देवेंद्र वर्मा, रमेश मेंदोला और ऊषा ठाकुर आदि शामिल हैं। इसके अलावा भोपाल से रामेश्वर शर्मा और भिंड से अरविंद भदौरिया भी शिवराज के मंत्रिमंडल में शामिल होने वाले प्रबल दावेदारों की सूची में हैं।


तीन दलितों से बिखर सकता है समीकरण
हालांकि तीन दलितों के कारण समीकरण बिगड़ सकते हैं। कांग्रेस से भाजपा में आने वाले तुलसीराम सिलावट, इमरती देवी और प्रभुराम चौधरी तीनों दलित हैं। इन्हें एक साथ मंत्रिमंडल में जगह मिलती है तो आदिवासी के साथ शिवराज सिंह को और लोगों के बीच सामंजस्य बैठाना पड़ेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed