{"_id":"5fc7a7f28ab2b8551d7ca044","slug":"shivpuri-mp-relatives-of-minister-of-state-beaten-up-dalit-family-for-not-voting-for-bjp","type":"story","status":"publish","title_hn":"उप-चुनाव में भाजपा को वोट नहीं दिया तो दलित परिवार को पीटा, शिवराज के मंत्री पर आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उप-चुनाव में भाजपा को वोट नहीं दिया तो दलित परिवार को पीटा, शिवराज के मंत्री पर आरोप
Wed, 02 Dec 2020 09:33 PM IST
अनिल पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
Published by: अनिल पांडेय
Updated Wed, 02 Dec 2020 09:33 PM IST
विज्ञापन
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान
- फोटो : अमर उजाला
मध्य प्रदेश में एक दलित परिवार को पीटने और प्रताड़ित करने का मामला सामने आया है। इस वारदात को अंजाम देने का आरोप मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के राज्यमंत्री और पोहरा विधान सभा सीट से विधायक सुरेश धाकड़ राठखेड़ा के रिश्तेदारों पर है। बताया जा रहा है कि उपचुनाव के दौरान भाजपा को वोट नहीं देने के चलते दलित परिवार को पीटा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
पीड़ित परिवार ने लगाया यह आरोप
पीड़ित परिवार का कहना है कि हाल ही में हुए उपचुनाव में मंत्री के रिश्तेदार उन पर भाजपा को वोट करने का दबाव बना रहे थे, लेकिन हमने भाजपा की बजाय बहुजन समाज पार्टी के पक्ष में मतदान किया। इसके चलते मंत्री के रिश्तेदार हम पर लगातार दबाव बना रहे हैं। अब तो नौबत यह आ गई है कि मंत्री के रिश्तेदारों ने हमारे साथ मारपीट की। इससे डरकर हमने एसपी ऑफिस में शिकायत की और मंत्री के रिश्तेदारों पर कड़ी कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन
पुलिस बना रही शिकायत वापस लेने का दबाव
पीड़ित ज्ञानी ने बताया कि जब हमने इसकी शिकायत मंत्री हेल्पलाइन पर की तो पुलिस शिकायत वापस लेने का दबाव बनाने लगी। उन्होंने कहा कि हम लोगों को जब तक न्याय नहीं मिलेगा, तब हम एसपी ऑफिस के बाहर ही डेरा जमाए रहेंगे। इसके अलावा दलित परिवार की एक महिला का कहना है कि मंत्री के रिश्तेदार हम लोगों को बहुत परेशान कर रहे हैं। जब तक हमारी सुनवाई नहीं होगी, तब तक यहां से नहीं जाएंगे। वहीं, मामला राज्यमंत्री से जुड़ा होने के कारण पुलिस पल्ला झाड़ने में लगी हुई है और जांच चलने की बात कह रही है।
विज्ञापन
