फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Shivpal Yadav target Akhilesh camp in his speech at SP office 

शिवपाल ने बेटे की कसम खाकर भतीजे को कोसा

Mon, 24 Oct 2016 03:49 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Mon, 24 Oct 2016 03:49 PM IST
विज्ञापन
Shivpal Yadav target Akhilesh camp in his speech at SP office 
शिवपाल यादव - फोटो : amar ujala
पार्टी में मचे घमासान के बीच सपा मुख्यालय पर हुई बैठक में अखिलेश यादव भाषण  के बाद सपा नेता शिवपाल यादव ने अपना पक्ष रखते हुए अखिलेश और उनके धड़े पर जमकर हमला बोला। शिवपाल यादव ने कहा कि उन्होंने गांव-गांव जाकर पार्टी को खड़ा करने के लिए मेहनत की है। रामगोपाल यादव पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि रामगोपाल यादव की दलाली नहीं चलेगी। पढ़ें, अलग-अलग मुद्दों पर क्या बोले शिवपाल यादव...
विज्ञापन


खेला इमोशनल कार्ड
शिवपाल यादव ने अपने भाषण में बेटे की कमस खाई तो अपनी बात को सत्य बताते हुए गंगाजल हाथ में लेने की बात कही।  उन्होंने कहा, 'मैं अपने बेटे और गंगा जल की कसम खाकर कहता हूं कि मेरे साथ हुई बैठक में अखिलेश यादव ने कहा था कि वह अलग पार्टी बनाएंगें।' रामगोपाल यादव के कामकाज पर सवाल उठाते हुए उन्होंने कहा कि नेताजी की पार्टी में वही रहेगा जो ईमानदारी से पार्टी के लिए काम करेगा और दलाली नहीं करेगा। उन्होंने कहा कि पार्टी में अवैध काम नहीं होगा, तभी पार्टी 2017 में चुनाव जीत पाएगी।
विज्ञापन


अमर सिंह पर क्या बोले
शिवपाल यादव ने साफ तौर पर कहा कि अब समय आ गया है कि यूपी का नेतृत्व नेताजी करें और पार्टी नारे लगाने वाले से नहीं चल सकती। शिवपाल यादव ने कहा कि जो कुछ लोग अमर सिंह पर सवाल उठा रहे हैं लेकिन वे अमर सिंह के पैरों की धूल के बराबर भी नहीं है। माना जा रहा है कि इस बयान से उन्होंने रामगोपाल और अखिलेश यादव पर निशाना साधा जो अमर सिंह को पार्टी से  बाहर रखने के पक्षधर रहे हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


मैंने सभी की बात मानी
शिवपाल यादव ने कहा कि उन्होंने सभी की बात मानी फिर उनके साथ खराब बर्ताव क्यों हुआ। शिवपाल यादव ने कहा, 'मेरे मंत्रालय के कामकाज की समीक्षा होती थी, क्या उन्होंने अच्छा काम नहीं किया। नेताजी मेरा क्या दोष था कि मेरा मंत्रालय मुझसे छीन लिया गया? ' उन्होंने कहा, 'मुझे हटा दिया गया, अखिलेश को पार्टी का प्रदेश अध्यक्ष बनाया गया, मैंने एयरपोर्ट जाकर उनका स्वागत किया। मैंने मुख्यमंत्री और नेताजी दोनों की हर बातें मानी'


अमर सिंह ने बनवाई थी सरकार
शिवपाल ने कहा कि अमर सिंह ने पार्टी के लिए खूब काम किया है। उन्होंने याद दिलाया, '2003 में मैंने और अमर सिंह ने सरकार बनाने में अहम भूमिका निभाई थी।'
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed