फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Shivpal gave Ultimatum to Mulayam, either handle the SP command or free me

शिवपाल का मुलायम को अल्टीमेटम, संभालें सपा की कमान या करें मुझे आजाद

Sun, 30 Jul 2017 09:10 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Sun, 30 Jul 2017 09:10 PM IST
विज्ञापन
Shivpal gave Ultimatum to Mulayam, either handle the SP command or free me
मुलायम और शिवपाल

सपा में जारी बगावत के बीच पार्टी के वरिष्ठ नेता शिवपाल यादव ने भी नई राजनीतिक पारी खेलने की ओर कदम बढ़ा दिए हैं। इस आशय का अल्टीमेटम शिवपाल ने सपा के पूर्व प्रमुख मुलायम सिंह यादव को दे दिया है। शिवपाल ने मुलायम से साफ शब्दों में कहा है कि या तो वह सपा की कमान फिर से संभालने के लिए मुहिम शुरू करें या फिर उन्हें भविष्य का निर्णय लेने के लिए स्वतंत्र कर दें। इसके बाद उन्होंने जदयू के वरिष्ठ नेता शरद यादव से भी मुलाकात की। 

विज्ञापन


शिवपाल के करीबी सूत्रों का कहना है कि वह जल्द ही राजग में जुड़ने का निर्णय लेंगे। इसके लिए या तो वह जदयू में शामिल होंगे या नई पार्टी बना कर राजग में शामिल होंगे। हालांकि, उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के बाद लगातार भाजपा नेतृत्व के संपर्क में रहे शिवपाल को कई तरह के प्रस्ताव मिले थे। इसमें मुलायम का भी %ख्याल% रखने का प्रस्ताव था।
विज्ञापन


सूत्रों के मुताबिक शिवपाल ने भाजपा के प्रस्तावों पर भी मुलायम से बात की थी। शरद से रविवार को हुई मुलाकात के दौरान भी शिवपाल ने जदयू में शामिल होने की संभावना तलाशी। दरअसल, भाजपा मिशन 2019 के प्रति पूरी तरह से आश्वत होने केलिए सपा के यादव वोट बैंक में बड़ा सेंध लगाना चाहती है। यही कारण है कि विधानसभा चुनाव संपन्न होने के तत्काल बाद पार्टी की ओर से शिवपाल को संदेश भिजवाया गया। पार्टी की रणनीति शिवपाल के साथ-साथ मुलायम को भी साधने की है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बताते हैं कि बिहार में घटे सियासी घटनाक्रम के बाद पार्टी की ओर से शिवपाल को फिर से पूर्व में दिए गए प्रस्तावों पर जल्द निर्णय लेने के लिए कहा गया। बताते हैं कि शिवपाल भाजपा के प्रस्तावों पर पहले से ही राजी हैं। हालांकि मुलायम अनिर्णय की स्थिति में हैं। यही कारण है कि शिवपाल ने मुलायम से मिल कर अपनी भविष्य की रणनीति पर चर्चा की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed