फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Shivinder Singh accuses Malvinder Singh of destroying Fortis Healthcare, sues elder brother in NCLT

फोर्टिस के पूर्व प्रमोटर बंधु आपस में भिड़े, छोटे भाई ने बड़े भाई के खिलाफ एनसीएलटी में लगाई याचिका

Wed, 05 Sep 2018 08:38 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Wed, 05 Sep 2018 08:38 AM IST
विज्ञापन
Shivinder Singh accuses Malvinder Singh of destroying Fortis Healthcare, sues elder brother in NCLT
शिवइंदर मोहन सिंह और मलविंदर मोहन सिंह - फोटो : PTI
फोर्टिस हेल्थकेयर में नियंत्रक हिस्सेदारी मलेशियाई कंपनी को सौंपे जाने के बाद इसके पूर्व प्रमोटर बंधुओं में तनाव पैदा हो गया है। छोटे भाई शिवइंदर मोहन सिंह ने मंगलवार को बड़े भाई मलविंदर मोहन सिंह के खिलाफ एनसीएलटी में याचिका दाखिल की है। छोटे भाई शिवइंदर ने बड़े भाई मलविंदर पर फोर्टिस को डुबोने का आरोप लगाया है। 
विज्ञापन


शिवइंदर ने एनसीएलटी में दाखिल याचिका में आरएचसी होल्डिंग, रेलिगेयर और फोर्टिस में कुप्रबंधन का आरोप लगाया गया है जिसकी वजह से कंपनी, शेयरहोल्डर और कर्मचारियों को नुकसान हुआ। याचिका में रेलीगेयर के पूर्व सीएमडी सुनील गोधवानी को भी प्रतिवादी बनाया है। 
विज्ञापन


बता दें कि फोर्टिस के शेयरधारकों ने पिछले महीने मलेशिया की आईएचएच के साथ 7,100 करोड़ रुपए के सौदे को मंजूरी दी थी। मलेशियाई कंपनी इसमें नियंत्रक हिस्सेदारी लेगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


अब तक मुंह बंद रखा, अब नहीं रख सकता : शिवइंदर सिंह 

शिवइंदर ने लिखा है, "दो दशक से लोग मलविंदर और मुझे एक दूसरे का पर्याय समझते थे। हकीकत यह है कि मैं हमेशा उनका समर्थन करने वाले छोटे भाई की तरह था। मैंने सिर्फ फोर्टिस के लिए काम किया। 2015 में राधास्वामी सत्संग, ब्यास से जुड़ गया। मैं भरोसेमंद हाथों में कंपनी छोड़ गया था।


लेकिन दो साल में ही कंपनी की हालत खराब हो गई। परिवार की प्रतिष्ठा के कारण अब तक चुप रहा। ब्यास से लौटने के बाद कई महीनों से कंपनी संभालने की कोशिश कर रहा था, लेकिन विफल रहा।" 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed