फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Shivakumar rejects talks about Karnataka CM Siddaramaiah losing control over administration News In Hindi

Karnataka: अफवाहों पर बोले डीके शिवकुमार- मुख्यमंत्री का प्रशासन पर पूरा नियंत्रण; मीडिया बेवजह बना रही मुद्दा

Thu, 26 Jun 2025 04:23 PM IST
शुभम कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बंगलूरू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बंगलूरू Published by: शुभम कुमार Updated Thu, 26 Jun 2025 04:23 PM IST
सार

कर्नाटक सरकार में आंतरिक क्लेश की खबरों के बीच डिप्टी सीएम डीके शिवकुमार ने सीएम सिद्धारमैया का बचाव किया। उन्होंने प्रशासन से नियंत्रण खोने वाली बात को खारिज करते हुए कहा कि सीएम सिद्धारमैया का प्रशासन पर पूरा नियंत्रण है, मीडिया इस मुद्दे को बेवजह बढ़ा-चढ़ाकर पेश कर रही है।

विज्ञापन
Shivakumar rejects talks about Karnataka CM Siddaramaiah losing control over administration News In Hindi
डीके शिवकुमार, कर्नाटक के उपमुख्यमंत्री - फोटो : ANI

विस्तार

कर्नाटक में कांग्रेस सरकार के भीतर असंतोष की खबरों के बीच उपमुख्यमंत्री डीके शिवकुमार ने मुख्यमंत्री सिद्धारमैया का बचाव किया है। उन्होंने इन दिनों लगातार सुर्खियों में चल रहे मुख्यमंत्री सिद्धारमैया के प्रशासन पर से नियंत्रण खोने की बात को सिरे से खारिज कर दिया है। शिवकुमार ने कहा कि सीएम ने कोई नियंत्रण नहीं खोया है। ऐसा कुछ नहीं है।

विज्ञापन


पत्रकारों से बातचीत के दौरान उन्होंने कहा कि आप (मीडिया) इस मुद्दे को बेवजह तूल दे रहे हैं। शिवकुमार ने आगे कहा कि उन्हें इस तरह की किसी बात की जानकारी नहीं है और पार्टी के केंद्रीय नेतृत्व से वह लगातार संपर्क में हैं। उन्होंने यह भी कहा कि जो भी मुद्दे हैं, उन्हें पार्टी के नेता सुलझा लेंगे।

विज्ञापन

कर्नाटक कांग्रेस विधायकों का विरोध
बता दें कि हाल ही में कांग्रेस के दो विधायक, बीआर पाटिल (अलंद) और राजू कागे (कागवाड़) ने सरकार के कामकाज पर खुलेआम सवाल उठाए हैं। जहां एक ओर बीआर पाटिल ने आवास विभाग में भ्रष्टाचार के आरोप लगाए हैं, जबकि राजू कागे ने विकास कार्यों में देरी और फंड जारी न होने की शिकायत करते हुए इस्तीफे तक की बात कही है। उन्होंने कहा था कि प्रशासन पूरी तरह से ठप हो गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें:- Maharashtra: 'कमाने के बावजूद महिला गुजारा भत्ते से वंचित नहीं हो सकती', बॉम्बे हाई कोर्ट का अहम फैसला

पार्टी में आंतरिक क्लेश का माहौल
कर्नाटक मे ंकांग्रेस विधायकों की तरफ से अपने ही सरकार के खिलाफ बोलना विपक्षी दलों के लिए निशाना साधने का कारण बना। देखा जाए तो इन बयानों से कांग्रेस सरकार को शर्मिंदगी उठानी पड़ी है। विपक्षी भाजपा और जेडीएस ने सरकार पर भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप लगाए हैं और मुख्यमंत्री सिद्धारमैया व आवास मंत्री बीजेड. जमीर अहमद खान से इस्तीफे की मांग की है।

सिद्धारमैया ने दोनों विधायकों से की मुलाकात
गौरतलब है कि पार्टी में मतभेद की खबरों के बीच बीते बुधवार को दिल्ली से लौटने के बाद मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने दोनों विधायकों से मुलाकात कर उनकी शिकायतें सुनीं और आश्वासन दिया कि मुद्दों का समाधान किया
जाएगा। साथ ही उनसे आग्रह किया कि वे सरकार के खिलाफ सार्वजनिक रूप से बयान न दें।

ये भी पढ़ें:- US: जोहरन ममदानी की जीत पर भारत में मचा सियासी बवाल, कंगना-सिंघवी दोनों ने कसा तंज; पूछा- हिंदू पहचान कहां गई?

इसके अलावा दिल्ली दौरे के दौरान सिद्धारमैया ने कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और वरिष्ठ नेता केसी वेणुगोपाल और रणदीप सुरजेवाला से भी मुलाकात की। पार्टी नेतृत्व ने उन्हें सलाह दी है कि विधायकों को भरोसे में लें और किसी को भी सरकार के खिलाफ बयानबाजी न करने दें।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed