फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Shiv Sena UBT Sushma intimidated will continue speak against Nimbalkar after Rs 50 crore defamation notice

Shivsena (UBT) Vs BJP: 'डरने वाली नहीं...निंबालकर पर बोलती रहूंगी', 50 करोड़ के मानहानि नोटिस पर बोलीं सुषमा

Tue, 28 Oct 2025 09:20 PM IST
हिमांशु चंदेल न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: हिमांशु चंदेल Updated Tue, 28 Oct 2025 09:20 PM IST
सार

भाजपा के पूर्व सांसद रंजीत नाईक निंबालकर ने शिवसेना (यूबीटी) की नेता सुषमा अंधारे को 50 करोड़ रुपये का मानहानि नोटिस भेजा है। अंधारे ने निंबालकर पर महिला डॉक्टर की संदिग्ध मौत और मजदूरों को परेशान करने के आरोप लगाए थे।

विज्ञापन
Shiv Sena UBT Sushma intimidated will continue speak against Nimbalkar after Rs 50 crore defamation notice
शिवसेना यूबीटी नेता सुषमा - फोटो : X-@andharesushama

विस्तार

महाराष्ट्र की राजनीति में विवाद एक बार फिर गरमा गया है। शिवसेना (उद्धव बालासाहेब ठाकरे) की नेता सुषमा अंधारे और भाजपा के पूर्व सांसद रंजीत नाईक निंबालकर के बीच जुबानी जंग तेज हो गई है। निंबालकर की ओर से भेजे गए 50 करोड़ रुपये के मानहानि नोटिस के बावजूद अंधारे ने साफ कहा है कि वह उनके खिलाफ बोलना बंद नहीं करेंगी।
विज्ञापन


अंधारे ने सोमवार को महाराष्ट्र के सतारा जिले के फलटण में 28 वर्षीय महिला डॉक्टर की संदिग्ध आत्महत्या का मुद्दा उठाया था। उन्होंने दावा किया था कि जिस होटल में डॉक्टर ने फांसी लगाई, वह निंबालकर के करीबी व्यक्ति की है। इसके साथ ही उन्होंने आरोप लगाया कि निंबालकर, जो चीनी उद्योग से जुड़े हैं, मजदूरों को परेशान करने के लिए पुलिस की मदद से झूठे केस दर्ज करवाते हैं और सरकारी डॉक्टरों पर दबाव डालते हैं कि वे फिटनेस सर्टिफिकेट जारी करें ताकि मजदूरों की गिरफ्तारी की जा सके।
विज्ञापन


निंबालकर  ने भेजा कानूनी नोटिस
इन आरोपों के बाद निंबालकर ने अंधारे को कानूनी नोटिस भेजा है। नोटिस में कहा गया है कि अंधारे ने झूठे, दुर्भावनापूर्ण और मानहानिकारक बयान दिए हैं। निंबालकर ने उनसे 48 घंटे के भीतर सार्वजनिक माफी मांगने और 50 करोड़ रुपये का मुआवजा देने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- अभिषेक बनर्जी का BJP और चुनाव आयोग पर बड़ा हमला, कहा- 2026 से पहले मनचाही मतदाता सूची बनाने की साजिश


 डरने वाली नहीं हूं- सुषमा अंधारे
पत्रकारों से बातचीत में सुषमा अंधारे ने कहा कि मैं इस नोटिस से नहीं डरती। मैं निंबालकर से जुड़े मामलों को उठाती रहूंगी। उन्होंने दावा किया कि निंबालकर ने 2022 में फलटण के रहने वाले दिगंबर आगवाने पर झूठा मामला दर्ज कराया था, जिसके कारण उनकी दो बेटियों ने आत्महत्या की कोशिश की थी।

ये भी पढ़ें- 'डरने वाली नहीं...निंबालकर पर बोलती रहूंगी', 50 करोड़ के मानहानि नोटिस पर बोलीं सुषमा

महिला आयोग पर भी साधा निशाना
अंधारे ने महाराष्ट्र महिला आयोग की अध्यक्ष रुपाली चकणकर पर भी निशाना साधते हुए कहा कि पुलिस की भूमिका पर सवाल पूछने के बावजूद आयोग ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर उनकी ओर से जवाब दिया। उन्होंने आरोप लगाया कि चकणकर निंबालकर की छवि बचाने की कोशिश कर रही हैं क्योंकि वह भाजपा में शामिल होना चाहती हैं। अंधारे ने मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस पर भी हमला करते हुए कहा कि सीएम का काम राज्य के विकास के लिए है, न कि किसी आरोपी को क्लीन चिट देने का।


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed