फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Shiv Sena UBT Says Movie named Manipur Files should be made

Manipur Violence: उद्धव शिवसेना का केंद्र-राज्य सरकार पर तंज, कहा- 'मणिपुर फाइल्स' के नाम से फिल्म बननी चाहिए

Sat, 22 Jul 2023 02:22 PM IST
देव कश्यप पीटीआई, मुंबई।
पीटीआई, मुंबई। Published by: देव कश्यप Updated Sat, 22 Jul 2023 02:22 PM IST
सार

शिवसेना (यूबीटी) ने कहा कि अगर सुप्रीम कोर्ट ने मामले का संज्ञान नहीं लिया होता तो प्रधानमंत्री इस मुद्दे पर कुछ नहीं बोलते। 'सामना' में कहा गया है कि हाल के दिनों में 'द ताशकंद फाइल्स', 'द केरल स्टोरी' और 'द कश्मीर फाइल्स' जैसी फिल्में बनी हैं। उन्ही लोगों को अब राज्य में हिंसा पर 'मणिपुर फाइल्स' नाम से एक फिल्म बनानी चाहिए।

विज्ञापन
Shiv Sena UBT Says Movie named Manipur Files should be made
शिवसेना यूबीटी ने भाजपा सरकार की आलोचना की। - फोटो : Twitter@SaamanaOnline

विस्तार

शिवसेना (यूबीटी) ने मणिपुर में जातीय हिंसा को लेकर केंद्र के साथ-साथ राज्य की भाजपा सरकार की आलोचना की। शिवसेना (यूबीटी) ने शनिवार को कहा कि 'मणिपुर फाइल्स' नाम से एक फिल्म बनाई जानी चाहिए। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मणिपुर के मुख्यमंत्री एन बीरेन सिंह पर हमला करते हुए सेना (यूबीटी) के मुखपत्र 'सामना' के एक संपादकीय में कहा गया है कि उत्तर-पूर्वी राज्य में हिंसा और अत्याचार कश्मीर से भी बदतर हैं।

विज्ञापन


गौरतलब है कि चार मई को शूट किया गया एक वीडियो बुधवार (19 जुलाई) को सामने आया था, जिसमें मणिपुर में संघर्षरत समुदायों में से एक समुदाय की दो महिलाओं को दूसरे पक्ष के कुछ पुरुषों द्वारा निर्वस्त्र कर घुमाते हुए दिखाया गया है, जिससे पूरे देश में आक्रोश फैल गया है। पार्टी ने कहा कि अगर सुप्रीम कोर्ट ने मामले का संज्ञान नहीं लिया होता तो प्रधानमंत्री इस मुद्दे पर कुछ नहीं बोलते।
विज्ञापन


पीएम मोदी ने गुरुवार को कहा था कि मणिपुर में महिलाओं को निर्वस्त्र कर घुमाने की घटना ने 140 करोड़ भारतीयों को शर्मसार किया है और कहा कि कानून अपनी पूरी ताकत से काम करेगा और किसी भी दोषी को बख्शा नहीं जाएगा। 'सामना' में कहा गया है कि हाल के दिनों में 'द ताशकंद फाइल्स', 'द केरल स्टोरी' और 'द कश्मीर फाइल्स' जैसी फिल्में बनी हैं। इसमें कहा गया, उन्ही लोगों को अब राज्य में हिंसा पर 'मणिपुर फाइल्स' नाम से एक फिल्म बनानी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


पार्टी ने कहा कि अगर राज्य में गैर-भाजपा सरकार होती तो अब तक उसे बर्खास्त कर दिया गया होता। इसमें आरोप लगाया गया कि मणिपुर प्रधानमंत्री के लिए राजनीतिक रूप से महत्वहीन है और यही वजह है कि राज्य की स्थिति को नजरअंदाज किया जा रहा है। पार्टी ने कहा कि मणिपुर में 60,000 केंद्रीय अर्धसैनिक बल तैनात हैं और फिर भी हिंसा में कोई कमी नहीं आई है। संपादकीय में कहा गया, इसका मतलब है कि स्थिति प्रधानमंत्री और केंद्रीय गृह मंत्री के नियंत्रण से बाहर हो गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed