फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Shiv Sena UBT says BJP would have lost Delhi polls had AAP and Cong joined hands

Delhi: 'दिल्ली में लागू किया गया महाराष्ट्र पैटर्न, कांग्रेस साथ देती तो नहीं हारती AAP', उद्धव गुट का दावा

Sat, 08 Feb 2025 03:08 PM IST
शिव शुक्ला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: शिव शुक्ला Updated Sat, 08 Feb 2025 03:08 PM IST
सार

दिल्ली चुनाव के रुझानों पर शिवसेना यूबीटी के नेता संजय राउत ने कहा कि 'शुरुआती रुझानों में कड़ा मुकाबला दिखा। अगर कांग्रेस और आम आदमी पार्टी ने मिलकर चुनाव लड़ा होता तो नतीजें अलग हो सकते थे? कांग्रेस और आप की विरोधी पार्टी भाजपा है। दोनों ने भाजपा को सत्ता से दूर रखने के लिए लड़ाई लड़ी, लेकिन ये लड़ाई अलग-अलग लड़ी, अगर वे साथ होते तो भाजपा की हार तय थी।' 

विज्ञापन
Shiv Sena UBT says BJP would have lost Delhi polls had AAP and Cong joined hands
दिल्ली में आप की हार पर संजय राउत का बयान। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दिल्ली विधानसभा चुनाव में भाजपा ने 27 साल बाद जीत दर्ज की है। भाजपा ने आम आदमी पार्टी के गढ़ दिल्ली में उसे हराकर अरविंद केजरीवाल को तगड़ा झटका दिया है। दिल्ली चुनाव के नतीजों पर तमाम नेताओं ने प्रतिक्रियाएं दी हैं। जहां जम्मू-कश्मीर के सीएम उमर अब्दुला ने हार के लिए आपस की लड़ाई को जिम्मेदार बताया है तो वहीं अन्ना हजारे ने शराब नीति को। अब आप की हार पर शिवसेना यूबीटी ने भी प्रतिक्रिया दी है। शिवसेना यूबीटी नेता संजय राउत ने भी कांग्रेस और आप की लड़ाई को हार के लिए जिम्मेदार बताया। 

विज्ञापन


 संजय राउत बोले- भाजपा की हार तय थी, अगर....
दिल्ली चुनाव के रुझानों पर शिवसेना यूबीटी के नेता संजय राउत ने कहा कि 'शुरुआती रुझानों में कड़ा मुकाबला दिखा। अगर कांग्रेस और आम आदमी पार्टी ने मिलकर चुनाव लड़ा होता तो नतीजें अलग हो सकते थे? कांग्रेस और आप की विरोधी पार्टी भाजपा है। दोनों ने भाजपा को सत्ता से दूर रखने के लिए लड़ाई लड़ी, लेकिन ये लड़ाई अलग-अलग लड़ी, अगर वे साथ होते तो भाजपा की हार तय थी।' 
विज्ञापन


महाराष्ट्र में मतदाता सूची में अनियमितताओं के आरोपों को दोहराते हुए राउत ने भाजपा पर आरोप लगाया कि दिल्ली चुनावों में 'महाराष्ट्र पैटर्न' लागू किया गया था। चुनाव आयोग ने अपनी आंखें बंद कर ली हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


राउत ने आगे दावा किया कि आम आदमी पार्टी को दिल्ली में काम करने की अनुमति नहीं दी गई। यहां एलजी (लेफ्टिनेंट जनरल) के पास पूरी शक्ति थी। सभी बड़े और महत्वपूर्ण नेताओं को जेल में डाल दिया गया। यह भी (आप की) हार का एक कारण है। यह भाजपा के खिलाफ खड़े होने वाले नेतृत्व को खत्म करने का महाराष्ट्र पैटर्न है।


'अरविंद केजरीवाल अपनी छवि को बेदाग नहीं रख सके'
दिल्ली चुनाव के रुझानों पर सामाजिक कार्यकर्ता अन्ना हजारे ने कहा कि 'मैं लंबे समय से कह रहा हूं कि चुनाव लड़ने वाले उम्मीदवार का चरित्र अच्छा होना चाहिए और उसके पास अच्छे विचार हों और उसकी छवि बेदाग हो, लेकिन आप ऐसा नहीं कर सकी। वे शराब और पैसे के फंदे में फंस गए। उनकी (अरविंद केजरीवाल) छवि पर दाग लगे हैं  और इसी वजह से उन्हें कम वोट मिले। लोगों ने देखा कि जो अरविंद केजरीवाल चरित्र की बात करते थे, उन पर शराब घोटाले के आरोप लगे। राजनीति में आरोप लगते हैं। लोगों को साबित करना होता है कि वे बेदाग हैं और सच्चाई हमेशा सच्चाई रहती है। मैंने पहले ही तय किया था कि मैं राजनीति में नहीं आऊंगा और मैं अभी भी उस पर कायम हूं।'

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed