फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Shiv Sena (UBT) extends support to all-party delegations, Rijiju talks to Uddhav over phone

Maharashtra: शिवसेना (यूबीटी) ने सर्वदलीय प्रतिनिधिमंडलों को दिया समर्थन, रिजिजू ने उद्धव से फोन पर की थी बात

Tue, 20 May 2025 05:41 PM IST
राहुल कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: राहुल कुमार Updated Tue, 20 May 2025 05:41 PM IST
सार

शिवसेना (यूबीटी) ने एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर कहा, केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने रविवार को उद्धव ठाकरे से फोन पर बातचीत की और विभिन्न देशों की यात्रा करने वाले सर्वदलीय प्रतिनिधिमंडलों में उनकी पार्टी की भागीदारी पर चर्चा की।

विज्ञापन
Shiv Sena (UBT) extends support to all-party delegations, Rijiju talks to Uddhav over phone
उद्धव ठाकरे, शिवसेना यूबीटी प्रमुख - फोटो : ANI

विस्तार

सर्वदलीय प्रतिनिधिमंडलों के बहिष्कार की अपील करने के कुछ दिन बाद शिवसेना (यूबीटी) ने मंगलवार को कहा कि पार्टी "राष्ट्रीय हित" में भारत की वैश्विक आतंकवाद विरोधी पहल का समर्थन करेगी। रुख में बदलाव केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू द्वारा उद्धव ठाकरे से रविवार को फोन पर की गई बात के बाद आया है। शिवसेना (यूबीटी ने यह भी कहा कि केंद्र को ‘अव्यवस्था और कुप्रबंधन’ से बचने के लिए इन प्रतिनिधिमंडलों के बारे में पार्टियों को सूचित करने के प्रोटोकॉल का पालन करना चाहिए।

विज्ञापन

प्रतिनिधिमंडल आतंकवाद के खिलाफ भारत के रुख को स्पष्ट करने के लिए है, राजनीति के लिए नहीं
शिवसेना (यूबीटी) ने  ‘एक्स’ पर पोस्ट में लिखा, केंद्रीय मंत्री किरेन रीजीजू ने रविवार को उद्धव ठाकरे से टेलीफोन पर बात की और विभिन्न देशों का दौरा करने वाले सर्वदलीय प्रतिनिधिमंडलों में उनकी पार्टी की भागीदारी पर चर्चा की थी। शिवसेना (यूबीटी) ने कहा कि उसे पूरी तरह से आश्वस्त किया गया है कि प्रतिनिधिमंडल आतंकवाद के खिलाफ भारत के रुख को स्पष्ट करने के लिए है, राजनीति के लिए नहीं। शिवसेना (उबाठा) ने कहा, ‘पूरी तरह से आश्वस्त किये जाने पर, हमने सरकार को यह आश्वासन भी दिया है कि हम इस प्रतिनिधिमंडल के माध्यम से वही करेंगे जो सही है और जो हमारे देश के लिए जरूरी है।

विज्ञापन

उसने कहा कि पार्टी की राज्यसभा सदस्य प्रियंका चतुर्वेदी देशभर के अन्य सांसदों के साथ प्रतिनिधिमंडल का हिस्सा होंगी। बता दें कि प्रवक्ता संजय राउत ने रविवार को कहा था कि ‘इंडिया’ गठबंधन के घटक दलों को विभिन्न देशों में सर्वदलीय प्रतिनिधिमंडल भेजने के केंद्र सरकार के कदम का बहिष्कार करना चाहिए था। उन्होंने दावा किया था कि प्रतिनिधिमंडल सरकार द्वारा किए गए "पापों और अपराधों" का बचाव करेगा। शिवसेना (यूटीबी) ने कहा कि सभी राजनीतिक दलों ने आतंकवाद, विशेष रूप से पाकिस्तान से संचालित आतंकवादी गतिविधियों के खिलाफ लड़ाई में प्रधानमंत्री का समर्थन किया है, ताकि उनके बुनियादी ढांचे और ठिकानों को नष्ट किया जा सके।

विज्ञापन
विज्ञापन

पार्टी ने कहा, आतंकवाद के खिलाफ सशस्त्र बलों की कार्रवाई में हम सभी एकजुट हैं, इसमें कोई दो राय नहीं होनी चाहिए। शिवसेना (उबाठा) ने कहा कि हालांकि पार्टी पहलगाम आतंकी हमले में "खुफिया विफलता" के बारे में स्पष्टीकरण मांगना जारी रखेगी, जिसमें 26 लोग मारे गए थे, लेकिन इस बात पर भी जोर दिया कि पाकिस्तान प्रायोजित आतंकवाद को उजागर किया जाना चाहिए।

उसने कहा, पहलगाम पर कूटनीतिक स्थिति और विफल खुफिया और सुरक्षा तंत्र के बारे में हमारी अपनी राय है और हम अपने देश के सर्वोत्तम हित में, अपने देश के भीतर सवाल पूछते रहेंगे। हालांकि, हमें पाकिस्तान से संचालित होने वाली आतंकवादी गतिविधियों को उजागर करने, उसे अलग-थलग करने और नष्ट करने के लिए वैश्विक स्तर पर एकजुट होना चाहिए।

शिवसेना (यूटीबी) ने कहा कि पार्टी ने केंद्र सरकार को इस मुद्दे के प्रति अपने समर्थन के बारे में बताया है। साथ ही उसने बताया कि अव्यवस्था और कुप्रबंधन से बचने के लिए, इन प्रतिनिधिमंडलों के बारे में पार्टियों को बेहतर ढंग से सूचित करने के एक प्रोटोकॉल का पालन किया जा सकता है। उसने कहा, हमने राष्ट्रीय हित में ऐसी किसी भी कार्रवाई के लिए अपना समर्थन दोहराया है। हमने पहलगाम से लेकर ऑपरेशन सिंदूर तक के घटनाक्रमों पर चर्चा के लिए प्रधानमंत्री की अध्यक्षता में एक सर्वदलीय बैठक जल्द से जल्द बुलाने की भी मांग की है।
 SC: वक्फ कानून पर कल फिर सुनवाई, सुप्रीम कोर्ट ने कहा- अंतरिम राहत के लिए मजबूत मामला पेश करने की जरूरत

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed