फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Shiv Sena UBT chief Uddhav Thackeray visits cousin MNS president Raj Thackeray’ home on Ganesh Chaturthi

Maharashtra: मनसे अध्यक्ष राज ठाकरे के घर पहुंचे शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे; गणेश चतुर्थी पर साथ आए चचेरे भाई

Wed, 27 Aug 2025 01:13 PM IST
अभिषेक दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: अभिषेक दीक्षित Updated Wed, 27 Aug 2025 01:13 PM IST
विज्ञापन
Shiv Sena UBT chief Uddhav Thackeray visits cousin MNS president Raj Thackeray’ home on Ganesh Chaturthi
उद्धव राज ठाकरे - फोटो : PTI

शिवसेना (उद्धव बालासाहेब ठाकरे) प्रमुख उद्धव ठाकरे बुधवार को गणेश चतुर्थी के अवसर पर अपने चचेरे भाई और महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (मनसे) अध्यक्ष राज ठाकरे के आवास 'शिवतीर्थ' गए। राज हर साल शहर के दादर इलाके में स्थित अपने आवास पर भगवान गणेश की पूजा करते हैं। शिवसेना (यूबीटी) नेता आदित्य ठाकरे और उनकी मां रश्मि भी उद्धव के साथ थे।

विज्ञापन


तीसरी ऐसे बातचीत या मुलाकात है, जो सार्वजनिक रूप से सामने आई
उद्धव का राज के घर जाना राज्य में स्थानीय निकाय चुनावों से पहले शिवसेना (यूबीटी) और मनसे के बीच सुलह का एक और मजबूत संकेत देता है। कभी बिछड़े रहे इन चचेरे भाइयों के बीच यह कम से कम तीसरी ऐसे बातचीत या मुलाकात है, जो सार्वजनिक रूप से सामने आई है।
विज्ञापन


राज पिछले महीने 'मातोश्री' गए थे
महाराष्ट्र सरकार द्वारा कक्षा 1 से 5 तक के छात्रों के लिए त्रि-भाषा फॉर्मूले और राज्य में हिंदी थोपने संबंधी अपने विवादास्पद सरकारी आदेशों को वापस लेने के बाद दोनों ने 5 जुलाई को एक मंच साझा किया था। राज पिछले महीने उद्धव को उनके जन्मदिन की बधाई देने के लिए बांद्रा स्थित ‘मातोश्री’ गए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed