भाजपा-शिवसेना के फासलों का असर अब राज्यसभा में दिखेगा, विपक्ष में बैठेंगे राउत-देसाई!
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महाराष्ट्र में सियासी हलचल के बीच भाजपा और शिवसेना के अलग होने का असर अब राज्यसभा में भी दिखेगा। राज्यसभा सूत्रों के मुताबिक शिवसेना के सांसद संजय राउत और अनिल देसाई के बैठने की व्यवस्था में बदलाव किया गया है। शिवसेना अब विपक्ष में बैठगी।
Rajya Sabha sources: The seating arrangement of Shiv Sena MPs Sanjay Raut & Anil Desai in the Parliament has changed now. Shiv Sena will sit in opposition now. (File pics) pic.twitter.com/tg6gJtujPv
— ANI (@ANI) November 16, 2019विज्ञापन
राज्यसभा सांसद संजय राउत ने भी मामले में प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि हमें पता चला है कि राज्यसभा में शिवसेना के दोनों सांसदों के बैठने की जगह बदली गई है।
Sanjay Raut, Shiv Sena: We have got to know that the seating arrangement of two Shiv Sena MPs has been changed in the Parliament. https://t.co/vOKQ8p1pT9 pic.twitter.com/KGPGS60y4R
— ANI (@ANI) November 16, 2019
साथ ही उन्होंने कहा कि पुराने एनडीए और आज के एनडीए में बहुत फर्क है। आज एनडीए का संयोजक कौन है? इसके एक संस्थापक आडवाणी जी आज छोड़ चुके हैं या सक्रिय ही नहीं हैं।
Sanjay Raut, Shiv Sena: There is a lot of difference between the old NDA and today's NDA. Who is the convener of NDA today? Advani ji who was one of its founders has either left or is inactive. pic.twitter.com/C4skb2O8k5
— ANI (@ANI) November 16, 2019
शिवसेना ने महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव भाजपा के साथ मिलकर लड़ा था, पर चुनाव नतीजे आने के बाद दोनों पार्टियों में मुख्यमंत्री पद को लेकर सहमति नहीं बन पाई। ढाई ढाई साल के लिए सीएम पद को लेकर शिवसेना इस कदर अड़ी की भाजपा से संबंध तोड़ लिए। अब राज्य में राष्ट्रपति शासन लागू है, इसके बाद अब शिवसेना, कांग्रेस और एनसीपी मिलकर सरकार बनाने की कोशिश कर रही है।
इन तीनों दलों के बीच न्यूमतम साझा कार्यक्रम पर चर्चा चल रही है। इसका ड्राफ्ट भी तैयार कर लिया गया है और अब बड़े नेताओं की मुहर लगना बाकी है।