{"_id":"5a9411d24f1c1b4e588bae9e","slug":"shiv-sena-to-contest-lok-sabha-polls-in-goa-in-alliance-with-gsm","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"शिवसेना इस पार्टी के साथ मिलकर लड़ेगी 2019 लोकसभा चुनाव, किया गठबंधन","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
शिवसेना इस पार्टी के साथ मिलकर लड़ेगी 2019 लोकसभा चुनाव, किया गठबंधन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
Updated Mon, 26 Feb 2018 09:41 PM IST
विज्ञापन
सड़क पर आ गई है सवा सौ करोड़ जनता
- फोटो : social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
2019 में होने वाले लोकसभा चुनावों को लेकर पार्टियों ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। शिवसेना आगामी लोकसभा चुनाव के लिए गोवा में गठबंधन करने जा रही है। शिवसेना नेता संजय राउत ने कहा कि वह आगामी लोकसभा चुनाव गोवा में जीएसएम (गोवा सुरक्षा मंच) पार्टी के साथ मिलकर लड़ेगी।
बता दें कि शिवसेना ने पिछले साल गोवा विधानसभा चुनावों में भी पूर्व आरएसएस नेता सुभाष वेलिंगकर की अगुवाई वाली जीएसएम के साथ गठजोड़ किया था। हालांकि वह एक सीट भी जीतने में नाकाम रही। संजय राउत ने सोमवार को कहा कि शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे ने आगामी लोकसभा चुनाव के लिए गोवा में दो सीटों पर गठबंधन की मंजूरी दी है।
राउत ने एक प्रेस कांफ्रेस करके मीडिया के सामने यह बात सार्वजनिक की। बता दें कि गोवा में दो लोकसभा सीटे हैं फिलहाल दोनों ही सीटों पर भाजपा का कब्जा है। इस दौरान राउत ने कहा कि गोवा के मुख्यमंत्री मनोहर पारिकर अस्पताल में भर्ती हैं। उन्हें कुछ समय के लिए आराम करना चाहिए और फिर सक्रिय राजनीति में वापस आना चाहिए।

मनोहर परिकर को ब्लड प्रेशर और डिहाइड्रेशन के चलते फिर एक बार अस्पताल में भर्ती किया
संजय राउत
- फोटो : amar ujala
बता दें कि गोवा के मुख्यमंत्री मनोहर परिकर को ब्लड प्रेशर और डिहाइड्रेशन के चलते फिर एक बार अस्पताल में भर्ती किया गया है। पेट दर्द की शिकायत के बाद उन्हें गोवा के मेडिकल एवं अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
इससे पहले गोवा के मुख्यमंत्री मनोहर परिकर मुंबई के लीलावती अस्पताल से छुट्टी मिलने के बाद गुरुवार को ही पणजी पहुंचे थे और विधानसभा में बजट पेश किया था। परिकर पेंक्रियाज की बीमारी के चलते 15 फरवरी से लीलावती अस्पताल में भर्ती थे।
गोवा के मुख्यमंत्री मनोहर परिकर की सेहत के लिए इम्माक्युलेट कन्सेप्शन चर्च में विशेष प्रार्थना की गई। परिकर पेंक्रियाज से संबंधित बीमारी से जूझ रहे हैं। 15 फरवरी को पेट में दर्द की शिकायत के बाद उन्हें मुंबई के लीलावती हॉस्पिटल में भर्ती किया गया था। जिसके बाद 22 फरवरी को उन्हें छुट्टी दी गई थी।