फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Shiv Sena statement on Mallya-Jaitley dispute, Congress accuses Jaitley of 'ridiculous'

माल्या विवाद में जेटली के खिलाफ कांग्रेस के आरोप 'हास्यास्पद': शिवसेना

Sat, 15 Sep 2018 06:05 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Updated Sat, 15 Sep 2018 06:05 PM IST
विज्ञापन
Shiv Sena statement on Mallya-Jaitley dispute, Congress accuses Jaitley of 'ridiculous'

शिवसेना ने विजय माल्या के दावे को लेकर वित्त मंत्री अरुण जेटली के खिलाफ कांग्रेस के आरोपों को शनिवार को हास्यास्पद बताया। देश से भागने से पहले जेटली से मुलाकात करने संबंधी माल्या के दावे को लेकर कांग्रेस ने वित्त मंत्री पर निशाना साधा था। शिवसेना ने कहा कि यदि कांग्रेस उनकी बैठक के बारे में जानती थी तो वह इतने वर्षों तक चुप क्यों रही।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि यह विवाद 2019 के आम चुनाव की तैयारी का एक हिस्सा है। शिवसेना ने कहा कि विजय माल्या झूठे हैं। हालांकि लंदन की अदालत में दिये गये बयान से अरुण जेटली की परेशानी बढ़ गई हैं। शिवसेना ने अपने मुखपत्र ‘सामना’ में लिखा है कि 'माल्या के बयान के आधार पर जेटली को मामले में एक आरोपी बनाने की क्या जरूरत है? लेकिन कांग्रेस ने ऐसा किया है। इसमें कहा गया है कि माल्या कई करोड़ों रुपये का कर्ज चुकाये बिना देश छोड़कर भाग गया। इस समय वह लंदन में प्रत्यर्पण मामले का सामना कर रहा है।'
विज्ञापन


उद्धव ठाकरे की पार्टी ने कहा कि हालांकि माल्या ने एकमुश्त निपटान किये जाने का प्रयास किया लेकिन इसके लिए बैंक तैयार नहीं थे। सामना में कहा गया है कि बैंक माल्या की पेशकश के लिए तैयार नहीं थे और इसलिए उन्होंने संसद में जेटली से मुलाकात की। खुद के सांसद रहते माल्या को संसद परिसर में घूमने का अधिकार था। इसलिए कांग्रेस नेता पीएल पुनिया का यह आरोप कि जेटली भी मामले में आरोपी है, पूरी तरह से हास्यास्पद है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पार्टी ने कहा कि माल्या केवल अकेला नहीं है जिसने कर्ज की अदायगी नहीं की है। कर्ज नहीं चुका पाने वाले इस तरह के कई लोग है जो सांसद के रूप में खुलेआम घूम रहे है। शिवसेना ने पूछा, अब यह प्रकाश में आया है कि कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी मोदी (भगोड़ा हीरा कारोबारी नीरव मोदी) के एक पारिवारिक समारोह में मौजूद थे। इसलिए क्या कांग्रेस प्रमुख राहुल गांधी को उनके भागने के लिए दोषी ठहराया जाना चाहिए। 

इसमें कहा गया है, माल्या ने इतने सालों बाद अदालत में इसका खुलासा किया। अगर कांग्रेस पहले से बैठक के बारे में जानती थी, तो उसने इसे इतने लंबे समय तक क्यों छुपाया। गौरतलब है कि माल्या ने बुधवार को दावा किया था कि वह भारत से रवाना होने से पहले वित्त मंत्री से मिला था।


वित्त मंत्री जेटली ने माल्या के बयान को झूठा करार देते हुए कहा था कि उन्होंने उसे कभी मिलने का समय नहीं दिया था। शिवसेना ने कहा कि बोफोर्स मामले में आरोपी इतालवी नागरिक ओतावियो क्वात्रोच्चि भारत सरकार और सीबीआई की मदद के बिना भारत से नहीं भाग सकता था। क्वात्रोच्चि 1993 में भारत से भाग गया था और कभी लौटकर नहीं आया और उसने उसके खिलाफ दायर मामलों में कभी भी सुनवाई का सामना नहीं किया। उसकी जुलाई 2013 में मौत हो गई थी। (इनपुट : भाषा)

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed