फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   shiv sena slams bharatiya janata party on uttarakhand crisis

शिवसेना की मोदी को सलाह, कहा- दोधारी तलवार से अपनी नाक खुद मत काटो

Thu, 12 May 2016 12:08 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला,नई दिल्ली
टीम डिजिटल/ अमर उजाला,नई दिल्ली Updated Thu, 12 May 2016 12:08 PM IST
विज्ञापन
shiv sena slams bharatiya janata party on uttarakhand crisis
- फोटो : PTI

उत्तराखण्ड में राष्ट्रपति शासन लगाना केंद्र सरकार के लिए मुसीबत का सबब बन चुका है। केंद्र और महाराष्ट्र में सरकार के सहयोगी दल शिवसेना ने भी इस मामले में भारतीय जनता पार्टी की आलोचना की है। शिवसेना ने पार्टी के मुखपत्र 'सामना' में कहा है कि जल्दीबाजी में उत्तराखण्ड में राष्ट्रपति शासन लगाकर शक्ति प्रदर्शन करने का प्रयास किया और वे खुद चित हो गए।

विज्ञापन


सामना में लिखा गया है कि उत्तराण्ड में जो हुआ उससे भाजपा ने कांग्रेस को जीत का ढोल बजाने का मौका दे दिया है इससे भाजपा की भद्द पिटी है। इस मामले में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को घेरते हुए शिवसेना ने कहा है कि जो कुछ भी हुआ है वो पीएम की मर्जी से हुआ होगा। इस वजह से देश की जनता उन्हें दूर से ही दंडवत कर रही है। मुखपत्र में लिखा गया है कि कि उत्तराखण्ड मामले में कोर्ट का हस्तक्षेप सत्ता के लोगों की गलतियों से हुआ है।
विज्ञापन


संपादकीय में यह भी लिखा गया है कि 'तानाशाह मत बनो, तानाशाह हिटलर का भी गर्व, अहंकार खत्म हो गया था और खंदक में उसे गोली मारनी पड़ी, इसलिए लोकतंत्र के महत्व को समझो।' शिवसेना ने उत्तराखण्ड के पूरे घटनाक्रम को भाजपा की इज्जत से जोड़ते हुए कहा कि जनता ने राज करने के लिए दोधारी तलवार दी है, इससे अपनी नाक खुद मत काटो, उत्तराखण्ड में यही हुआ है।'

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed