फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Shiv Sena says, Priyanka Gandhi has same fire as her grandmother Indira Gandhi

सियासत: शिवसेना बोली- प्रियंका की आंखों में इंदिरा गांधी जैसी ही आग, दादी जैसे ही हैं उनके कड़े तेवर

Wed, 06 Oct 2021 03:26 PM IST
संजीव कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: संजीव कुमार झा Updated Wed, 06 Oct 2021 03:26 PM IST
सार

 'सामना' में लिखे संपादकीय में शिवसेना ने कहा कि कांग्रेस की नेता प्रियंका गांधी में इंदिरा गांधी के सारे गुण मौजूद हैं। प्रियंका अपनी दादी की तरह ही मजबूत नेता हैं और उनमें वैसे ही कड़े तेवर देखने को मिलते हैं।

विज्ञापन
Shiv Sena says, Priyanka Gandhi has same fire as her grandmother Indira Gandhi
प्रियंका गांधी और इंदिरा गांधी(फाइल फोटो) - फोटो : social media

विस्तार

शिवसेना ने बुधवार को कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी को हिरासत में लेने के लिए भाजपा और उत्तर प्रदेश सरकार पर जमकर हमला बोला। शिवसेना ने प्रियंका गांधी का समर्थन करते हुए कहा कि वह तो किसानों के परिवार के सदस्यों से मिलने जा रही थीं लेकिन सरकार के आदेश पर उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया जो कि बिल्कुल गलत था। 'सामना' में लिखे संपादकीय में शिवसेना ने कहा कि कांग्रेस की नेता प्रियंका गांधी में इंदिरा गांधी के सारे गुण मौजूद हैं। प्रियंका अपनी दादी की तरह ही मजबूत नेता हैं और उनमें वैसे ही कड़े तेवर देखने को मिलते हैं। शिवसेना ने कहा कि चूंकि प्रियंका गांधी कांग्रेस पार्टी की महासचिव हैं, उन पर राजनीतिक हमला हो सकता है, लेकिन वह महान नेता इंदिरा गांधी की पोती भी हैं जिन्होंने देश के लिए महान बलिदान दिए और पाकिस्तान (बांग्लादेश में) का विभाजन किया। पार्टी ने कहा कि जिन लोगों ने उन्हें अवैध रूप से कैद किया था, उन्हें इस तथ्य से अवगत होना चाहिए था।

विज्ञापन


प्रियंका की आंखों में इंदिरा गांधी जैसी ही आग
शिवसेना ने कहा कि प्रियंका गांधी एक तेजतर्रार नेता और सेनानी हैं। उनकी आंखों और आवाज में इंदिरा गांधी जैसी ही आग है। शिवसेना ने कहा कि प्रियंका गांधी ने यूपी प्रशासन से सवाल किया कि उनका अपराध क्या था और क्या उनके खिलाफ वारंट जारी किया गया था या उनके खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई थी। संपादकीय में आरोप लगाया गया है कि प्रशासन ने न केवल उसे रोका, बल्कि उनके साथ बदसलूकी भी की। 
विज्ञापन


क्या भारत-पाकिस्तान जैसी दुश्मनी थी: शिवसेना
वहीं छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और उनके पंजाब समकक्ष चरणजीत सिंह चन्नी को लखमीपुर खीरी जाने से रोकने के बाद शिवसेना के मुखपत्र 'सामना' के संपादकीय में यह भी पूछा गया कि क्या उनसे भारत-पाकिस्तान जैसी दुश्मनी थी जो इस तरह का व्यवहार किया गया। हमारी पार्टी इसे एक निंदनीय घटना मानती है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed