फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Shiv Sena says Covid-19 will disappear with blessings of Lord Ram

भगवान राम के आशीर्वाद से खत्म हो जाएगा कोरोना संकट: शिवसेना

Tue, 04 Aug 2020 05:09 PM IST
मुकेश कुमार झा पीटीआई, नई दिल्ली
पीटीआई, नई दिल्ली Published by: मुकेश कुमार झा Updated Tue, 04 Aug 2020 05:09 PM IST
विज्ञापन
Shiv Sena says Covid-19 will disappear with blessings of Lord Ram
शिवसेना - फोटो : ANI

शिवसेना ने मंगलवार को कहा कि भगवान राम के आशीर्वाद से कोविड-19 खत्म हो जाएगा। साथ ही अयोध्या में राम मंदिर के भूमि पूजन में एलके अडवाणी और मुरली मनोहर जोशी के शामिल ना होने पर भी टिप्पणी की।

विज्ञापन


शिवसेना ने अपने मुखपत्र 'सामना' के सम्पादकीय में कोरोना वायरस संकट के बीच पांच अगस्त को अयोध्या में होने वाले राम मंदिर के भूमि पूजन पर तंज कसा। शिवसेना ने कहा, 'देश के प्रधानमंत्री के मंदिर की नींव रखने से बड़ा स्वर्णिम पल कोई नहीं हो सकता। कोरोना वायरस फैला है लेकिन वह भगवान राम के आशीर्वाद से खत्म हो जाएगा' 
विज्ञापन


उसने साथ ही कहा कि राम मंदिर निर्माण को लेकर एक लंबी लड़ाई लड़ने वाले भाजपा के वरिष्ठ नेता अडवाणी और जोशी दिल्ली से वीडियो कॉन्फ्रेंस के जरिए इसमें हिस्सा लेंगे। वह कोविड-19 के मद्देनजर अयोध्या नहीं जा रहे। इस अभियान से जुड़ी रहीं उमा भारती भी अयोध्या नहीं जाएंगी। शिवसेना ने कहा कि देश भूमि पूजन कार्यक्रम को लेकर उत्साहित है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उसने कहा, 'कोरोना वायरस फैला है। अयोध्या, उत्तर प्रदेश और पूरे देश में यह फैला है। यह संकट भी भगवान राम के आशीर्वाद से खत्म हो जाएगा।'  उसने कहा कि अयोध्या में सुरक्षा की सारी जिम्मेदारी गृह मंत्रालय ने उठाई और अब केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह का वहां नहीं जा पाने से कार्यक्रम थोड़ा फीका तो पड़ेगा। शाह ने रविवार को ही कोरोना वायरस से अपने संक्रमित होने की जानकारी दी थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed