{"_id":"6091c0b48ebc3ebd071627bb","slug":"shiv-sena-says-bjp-loses-west-bengal-elections-due-to-its-arrogance","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिवसेना: अपने अहंकार के कारण पश्चिम बंगाल चुनाव हारी भाजपा","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
शिवसेना: अपने अहंकार के कारण पश्चिम बंगाल चुनाव हारी भाजपा
Wed, 05 May 2021 03:16 AM IST
Kuldeep Singh
एजेंसी, मुंबई
एजेंसी, मुंबई
Published by: Kuldeep Singh
Updated Wed, 05 May 2021 03:16 AM IST
सार
- शिवसेना ने कहा, पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव में हार के लिए भाजपा का अहंकार भी जिम्मेदार है
विज्ञापन
उद्धव ठाकरे, शिवसेना
- फोटो : Social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
शिवसेना ने दावा करते हुए कहा है कि पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में भाजपा को उसके अहंकार के कारण हार मिली। शिवसेना ने मंगलवार को सामना में कहा, महाराष्ट्र में सत्ता से बाहर रहने के लिए भाजपा की असहिष्णुता जिम्मेदार थी। इस हार के कारण भाजपा महाराष्ट्र में पंढरपुर सीट पर उपचुनाव में जीत का जश्न भी नहीं मना पा रही।
विज्ञापन
यह टिप्पणी ऐसे समय में आई है जब कुछ दिन पहले महाराष्ट्र भाजपा अध्यक्ष चंद्रकांत पाटिल ने राज्य में राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) के मंत्री छगन भुजबल को भाजपा के बारे में बोलने के दौरान संभलकर शब्दों का इस्तेमाल करने को कहा था। भुजबल ने पश्चिम बंगाल चुनाव के संदर्भ में भाजपा के बारे में कुछ टिप्पणी की थी।
विज्ञापन
संपादकीय में सवाल किया गया, महाराष्ट्र कब इतना असहिष्णु हो गया। शिवसेना ने कहा, पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव में हार के लिए भाजपा का अहंकार भी जिम्मेदार है। बंगाल में हार के कारण भाजपा महाराष्ट्र में पंढरपुर सीट पर उपचुनाव में जीत का जश्न भी नहीं मना पा रही।
विज्ञापन
कोरोना पर काबू पाने का एकमात्र तरीका है संपूर्ण लॉकडाउन: राहुल
कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने कोरोना की रफ्तार को रोकने के लिए लॉकडाउन लगाने की बात कही है। उन्होंने कहा पूरी तरह से लॉकडाउन लगाना ही संक्रमण को रोकने का एकमात्र तरीका है।
राहुल ने ट्वीट किया, सरकार समझ नहीं रही है। कोरोना के प्रसार को रोकने का एकमात्र उपाय अब संपूर्ण लॉकडाउन ही है। इस दौरान, समाज के कमजोर तबके के लिए न्याय की सुरक्षा दी जाए। भारत सरकार की निष्क्रयता कई निर्दोष लोगों की जान ले रही है।
नया घर बनाने के बजाय लोगों की जान बचाएं पीएम: प्रियंका
कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने विस्टा परियोजना को लेकर सरकार पर निशाना साधते हुए कहा, प्रधानमंत्री के लिए नया घर बनाने क की बजाय लोगों की जान बचाने के लिए संसधानों का इस्तेमाल करना चाहिए।
उन्होंने ट्वीट किया, जब देश के लोग ऑक्सीजन, वैक्सीन, अस्पतालों में बेड और दवाओं की कमी से जूझ रहे तब सरकार 13 हजार करोड़ से प्रधानमंत्री नया घर बनवाने की बजाय सारे संसाधन लोगों की जान बचाने में लगाएं तो बेहतर होगा। प्रियंका ने कहा, इस तरह के खर्चों से जनता को यह संदेश जाता है कि सरकार की प्राथमिकताएं किसी और दशा में हैं।