फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Shiv Sena raises questions on unions 25th rally in Ayodhya

सामना में साधा निशाना, 25 को ही उद्धव का अयोध्या जाने का है कार्यक्रम

Tue, 13 Nov 2018 05:25 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Updated Tue, 13 Nov 2018 05:25 AM IST
विज्ञापन
Shiv Sena raises questions on unions 25th rally in Ayodhya
Shivsena
अयोध्या में संघ परिवार की प्रस्तावित हुंकार रैली को लेकर शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे ने सवाल उठाए हैं। उन्होंने कहा कि हमने जब 25 नवंबर को अयोध्या जाने की घोषणा की, उसके बाद संघ को अयोध्या की चिंता हुई। उन्होंने पूछा कि आखिर 25 को ही वहां संघ की हुंकार रैली करने का मुहूर्त किसने निकाला...
विज्ञापन


शिवसेना के मुखपत्र में ‘हुंकार का मुहूर्त किस का पंचांग’ नामक शीर्षक से संपादकीय लिखा गया है। इसमें संघ परिवार पर  निशाना साधा गया है। संपादकीय में लिखा गया है कि निश्चित ही इस मुहूर्त के लिए पंचांग की मदद ली गई है, क्योंकि 25 तारीख को अयोध्या में राम मंदिर के लिए आंदोलन करने या हुंकार भरने का ख्याल संघ के मन में पहले नहीं था।
विज्ञापन


25 को भाजपा सहित आरएसएस, विहिप आदि ने हुंकार रैली करना तय किया है। लेख में कहा गया है कि हमारे मन में कटुता या द्वेष नहीं है, बल्कि हम हुंकार रैली का स्वागत करते हैं, लेकिन हिंदुत्ववादियों में अलगाव का प्रदर्शन नहीं होना चाहिए। मंदिर मुद्दे पर अलग-अलग प्रदर्शन करने वालों ने ही राम को वनवास भेजा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


गौरतलब है कि 12 नवंबर को शिवसेना नेता और राज्यसभा सदस्य संजय राउत ने अयोध्या में विहिप के पुराने मुख्यालय कारसेवकपुरम जाकर अंतरराष्ट्रीय उपाध्यक्ष चंपत राय से भेंट की थी। राउत ने बताया कि शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे अयोध्या में करीब एक घंटा हिंदी में भाषण देने वाले हैं। इसके लिए वह विशेषज्ञों से हिंदी की ट्यूशन ले रहे हैं। ऐसा कहा जा रहा है कि वे अपने भाषण को प्रभावी बनाने के लिए हिंदी के धारदार शब्दों का इस्तेमाल करना चाहते हैं।


उत्तर भारतीयों को पीटने वाले क्या जवाब देंगे : विहिप
विश्व हिंदू परिषद (विहिप) ने शिवसेना अध्यक्ष उद्धव ठाकरे पर बड़ा हमला बोला है। विहिप के अंतरराष्ट्रीय अध्यक्ष और पूर्व न्यायाधीश विष्णु कोकजे ने कहा है कि उद्धव को पहले बाल ठाकरे का स्मारक बनवाना चाहिए उसके बाद अयोध्या में राम मंदिर बनवाने के बारे में सोचना चाहिए। उन्होंने मुंबई में आयोजित एक कार्यक्रम में कहा कि उत्तर भारतीयों को पीटने वाले अयोध्या में क्या जवाब देंगे। शिवसेना मंदिर मुद्दे को हाईजैक करना चाहती है, इसलिए 25 नवंबर को उद्धव अयोध्या में शक्ति प्रदर्शन करने जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed