{"_id":"5c4a81b3bdec224cb044d92e","slug":"shiv-sena-praises-priyanka-said-hukum-ki-rani","type":"story","status":"publish","title_hn":"इंदिरा गांधी की तरह हुकुम की रानी साबित हो सकती हैं प्रियंका : शिवसेना","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
इंदिरा गांधी की तरह हुकुम की रानी साबित हो सकती हैं प्रियंका : शिवसेना
Fri, 25 Jan 2019 08:55 AM IST
Shilpa Thakur
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
Published by: Shilpa Thakur
Updated Fri, 25 Jan 2019 08:55 AM IST
विज्ञापन
निरंतर एक्सेस के लिए सब्सक्राइब करें
सार
- शिवसेना ने प्रियंका गांधी की तारीफ की।
- प्रियंका इंदिरा गांधी की तरह हुकुम की रानी साबित हो सकती हैं: शिवसेना।
आगे पढ़ने के लिए लॉगिन या रजिस्टर करें
अमर उजाला प्रीमियम लेख सिर्फ रजिस्टर्ड पाठकों के लिए ही उपलब्ध हैं
अमर उजाला प्रीमियम लेख सिर्फ सब्सक्राइब्ड पाठकों के लिए ही उपलब्ध हैं
फ्री ई-पेपर
सभी विशेष आलेख
सीमित विज्ञापन
सब्सक्राइब करें
Priyanka Gandhi- Indira Gandhi
विस्तार
भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की सहयोगी पार्टी शिवसेना ने प्रियंका गांधी की सक्रिय राजनीति में आने के फैसले की तारीफ की है। शिवसेना के मुखपत्र सामना में कहा गया है कि प्रियंका अच्छा काम कर सकती हैं। वह अपनी दादी और पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की तरह हुकुम की रानी साबित हो सकती हैं।
सामना में लिखा है कि प्रियंका की तोप चली और उनकी सभाओं में भीड़ उमड़ने लगी तो यह इंदिरा गांधी की तरह हुकुम की रानी साबित हो सकती हैं। राहुल गांधी ने अच्छा दांव चला है।
कांग्रेस में महासचिव पद पर प्रियंका की नियुक्ति की गई है। आने वाले लोकसभा चुनाव में सफलता प्राप्त करने के लिए सबकुछ करने की तैयारी है, ये कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने ऐसा करके दिखा दिया है। राहुल गांधी सफल नहीं हो पाए इसलिए प्रियंका को लाना पड़ा, ऐसी अफवाहें उड़ाई जा रही हैं, जिसमें दम नहीं है।
इसमें आगे लिखा है राफेल जैसे मामले में उन्होंने (राहुल) सरकार की मुश्किले बढ़ा दी हैं लेकिन तीन राज्यों में कांग्रेस ने भाजपा से सत्ता छीनी उसका श्रेय उन्हें न देना, कुंठित प्रवृत्ति की निशानी है। सपा बसपा गठबंधन में कांग्रेस को महत्वपूर्ण स्थान नहीं मिला। लेकिन राहुल ने किसी भी तरह का हंगामा न करते हुए संयम से काम लिया। राहुल ने कहा कोई बात नहीं, वह उत्तर प्रदेश की सभी सीटें लड़ेंगे। ऐसी नीति अपनाना और फिर प्रियंका को राजनीति में लाकर उत्तर प्रदेश की जिम्मेदारी सौंपने के पीछे जो योजना है उससे फायदा होगा।
मुखपत्र में कहा गया है कि प्रियंका गांधी के पति रॉबर्ट वाड्रा ने गांधी परिवार का इस्तेमाल कर कई आर्थिक और भूखंड घोटाले किए हैं। इसलिए प्रियंका पर दबाव लाया जा सकता है। ऐसी चर्चा थी, लेकिन वाड्रा के होने या न होने वाले मामलों को अधर में लटकाए रख प्रियंका मैदान में उतर चुकी हैं। और खुद पीएम मोदी को भी उनपर बोलना पड़ा कि कुछ लोगों के लिए परिवार ही पार्टी है।
मुखपत्र में आगे लिखा है, प्रियंका गांधी को सक्रिया किया जाए ये कांग्रेस को लगता होता तो यह उनका अधिकार है। हम उनके निर्णय में दखल क्यों दें? प्रियंका इंदिरा गांधी का हूबहू रूप हैं, उनकी बोलचाल में इस तरह की झलक दिखाई देती है, इसके कारण हिंदी भाषी क्षेत्रों में कांग्रेस को जरूर लाभ मिलेगा।